Bihar Politics: चुनाव से पहले नीतीश कुमार को एक और झटका, इस नेता ने भी छोड़ दिया JDU का साथ; सामने आई नाराजगी की वजह
Bihar Political News लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार लगातार झटके मिल रहे हैं। उनकी पार्टी के अब तक कई नेता अपना पाला बदल चुके हैं। अब एक और नेता ने उनका साथ छोड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण भी बताया है। वह पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। बता दें कि इससे पहले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता ने जदयू का साथ छोड़ा था।
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। Bihar Political News In Hindi चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक और झटका लगा है। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसे लेकर डॉ कुमार ने बताया कि पार्टी में प्रजापति समाज को राजनीतिक स्तर पर उपेक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के नेतृत्व में पटना के बाबू सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था। लेकिन वे समाज को उपेक्षा करते हुए इसमें शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से आहत होकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं।
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातिमी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया।
अली अशरफ फातिमी ने भी दे दिया था इस्तीफा
अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि वह नैतिक मूल्यों की वजह से जदयू को छोड़ रहे हैं। अली अशरफ फातिमी के बारे में यह चर्चा है कि वह फिर से राजद का दामन थाम सकते हैं। वह मधुबनी या फिर दरभंगा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे।
दरअसल, जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद दोनों सीट भाजपा के पास चली गयी। ऐसे में फातिमी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें-