विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहानाबाद-अरवल में बनेंगे 5 नए टोल नाके, 11 करोड़ रुपये होंगे खर्च; निजी गाड़ियों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 22 Nov 2026 04:50 PM (IST)

बिहार के जहानाबाद और अरवल जिलों में पांच नए टोल नाके बनाए जाएंगे, जिन पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह व्यवस्था केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए होगी, जबकि निजी वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिलेगी।

दो जिलों की सड़कों और पुलों पर बनेगा टोल नाका

दो जिलों की सड़कों और पुलों पर बनेगा टोल नाका

HighLights

  1. जहानाबाद-अरवल में पांच नए टोल नाके बनेंगे।

  2. कुल 11 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण।

  3. निजी वाहनों को टोल टैक्स से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद/अरवल। बिहार के जहानाबाद और अरवल जिले में सड़क से सफर करने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों को अब टोल टैक्स चुकाना होगा। दोनों जिलों में दो प्रमुख सड़कों और तीन बड़े पुलों के पास कुल पांच टोल नाके बनाए जाएंगे।

इनके निर्माण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग ने इस दिशा में तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, निजी वाहन चालकों को इस व्यवस्था से राहत मिलेगी। उनसे किसी तरह का टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा, जबकि व्यावसायिक वाहनों से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

दो जिलों की सड़कों और पुलों पर बनेगा टोल नाका

जहानाबाद और अरवल में टोल वसूली के लिए पांच स्थानों पर प्लेटफार्म का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें अरवल जिले में दो और जहानाबाद जिले में तीन टोल प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। अरवल में सहार पुल और एसएच-68 पर करपी प्रखंड के तिलकधारी बिगहा में टोल नाका बनेगा।

वहीं, जहानाबाद में एसएच-71 और दो बड़े पुलों के पास टोल वसूली की व्यवस्था की जाएगी। इन सभी स्थानों से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों को निर्धारित शुल्क देना होगा।

अरवल में दो टोल प्लेटफार्म पर खर्च होंगे पांच करोड़

अरवल जिले के सहार पुल के समीप करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का स्ट्रक्चर टोल प्लेटफार्म बनाया जाएगा। सहार पुल करीब 2.40 किलोमीटर लंबा और दो लेन का है।

यहां से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। इसके अलावा एसएच-68 पर करपी प्रखंड के तिलकधारी बिगहा में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का टोल प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। इस तरह अरवल जिले में दोनों निर्माण कार्यों पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जहानाबाद में तीन जगह बनेंगे टोल प्लेटफॉर्म

जहानाबाद जिले में तीन स्थानों पर टोल प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है। इसके निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें एसएच-71 जहानाबाद-पार्वतीपुर पथ के अलावा घोसी-हुलासगंज मुख्य मार्ग पर सुकियावां पुल और हुलासगंज-सोनवां मखदुमपुर मार्ग पर वंशी बिगहा पुल शामिल हैं। इन स्थानों पर टोल प्लेटफार्म बनने के बाद व्यावसायिक वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा।

सुकियावां पुल पर वन विभाग की आपत्ति से रुका काम

जहानाबाद के सुकियावां पुल के पास फिलहाल टोल प्लेटफार्म निर्माण का काम वन विभाग की आपत्ति के कारण रुका हुआ है। इस मामले में विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अन्य प्रस्तावित स्थानों पर निर्माण की तैयारी की जा रही है। संबंधित विभागों की ओर से जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आगे का काम किया जाएगा।

निजी वाहन चालकों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

इस नई व्यवस्था में निजी वाहन चालकों को राहत दी गई है। टोल नाकों से गुजरने वाली निजी कार, बाइक और अन्य निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। शुल्क की वसूली केवल व्यावसायिक वाहनों से होगी।

इसके लिए निर्धारित दरें लागू की जाएंगी। ऐसे में ट्रक, मालवाहक और अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को इन मार्गों और पुलों से गुजरते समय टोल शुल्क चुकाना होगा।

टोल व्यवस्था से विभाग को मिलेगी राजस्व की सुविधा

पथ निर्माण विभाग की इस पहल के तहत प्रमुख सड़कों और पुलों पर व्यावसायिक वाहनों से टोल वसूली की व्यवस्था विकसित की जा रही है। जहानाबाद और अरवल में कुल पांच टोल प्लेटफार्म के निर्माण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अरवल में पांच करोड़ और जहानाबाद में छह करोड़ रुपये की लागत से निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण पूरा होने और टोल वसूली शुरू होने के बाद इन मार्गों से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों पर निर्धारित शुल्क लागू होगा।

यह भी पढ़ें- जहानाबाद के लिए खुलेंगे तरक्की के दो हाईवे, एक और 6 लेन एक्सप्रेस-वे बदलेगा कारोबार से सफर तक की तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।