विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वासंतिक नवरात्र: मां मुंडेश्वरी करती हैं सबकी मनोकामना पूरी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 08:18 PM (IST)

जहानाबाद जिले में माता मुंडेश्वरी धाम में पूरे विधि-विधान से वासंतिक नवरात्र की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माता सबकी मनोकामना पूरी करती हैं।

वासंतिक नवरात्र: मां मुंडेश्वरी करती हैं सबकी मनोकामना पूरी
वासंतिक नवरात्र: मां मुंडेश्वरी करती हैं सबकी मनोकामना पूरी

जहानाबाद [जेएनएन]। स्थानीय दरधा यमुना के पावन संगम तट पर अधिस्थापित माता मांडेश्र्वरी का दरबार वर्षों से सजता चला आ रहा है। प्रत्येक वर्ष शारदीय एवं वासंतिक नवरात्र पर नौ दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में हाजरी लगाते हैं। लोगों की मानें तो यह मंदिर 15 वीं सदी से ही अधिस्थापित है। लेकिन इसके जीर्णोद्धार का कार्य 1990 में शुरू हुआ था।

मंदिर निर्माण सेवा समिति का गठन कर मंदिर को विकसित करने की योजना बनाई गयी। जो आज लोगों के समक्ष बिराजमान है। दिनों-दिन लोगों की आस्था माता के दरबार में बढ़ती ही जा रही है। मंदिर के पुजारी भोला पांडे बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष दोनों नवरात्र में नवरात्र पूजा का आयोजन किया जाता है।

मंदिर के प्रथम आधार तल स्थित गर्भगृह में माता मांडेश्र्वरी, सातों मईया, सीता माता, भैरो भईया, पिंडी स्वरूप में बिराजमान हैं। द्वितीय तल मंडप मंदिर है। जहां शारदीय एवं बसंत नवरात्र में कलश स्थापना होती है। तृतीय तल मंदिर है जहां एक साथ शिव, पार्वती, महाकाली तथा राधा कृष्ण का प्रतिमा बिराजमान है।

चतुर्थ तल पर शिव लिंग, गणेश, पार्वती जी, ब्रह्माा, विष्णु, महेश मूर्ति के रूप में बिराजमान हैं। वहीं पांच तल में शेरे वाली माई मंडप मंदिर में बिराजमान हैं। नवरात्र के अलावा पूरे वर्ष मंगलवार को पूजा अर्चना तथा आरती को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

उन्होंने बताया कि माता की महिमा आपार है। जो लोग सच्चे हृदय से माता के दरबार में मत्था टेक कर मन्नत मांगते हैं। मां उसे अवश्य पूरी करती है। इसको लेकर  पूरे साल लोग मन्नत उतारने एवं गोद भराई की रश्म की पूरी करने आते हैं। नवरात्र पर तो देखते ही बनता है।

यह भी पढ़ें: धर्म संसद तय करेगी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: दत्तात्रेय

कहा- लोगों ने

माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले चंद्रेश मिश्र बताते हैं कि हमारे परिवार का माता के दरबार से अटूट रिश्ता रहा है। हम लोग आज तक माता के आशीर्वाद से हीं फल-फूल रहे हैं। 

चंद्रेश मिश्रा

दिनों-दिन माता के दरबार की महिमा देश-दुनिया में फैल रही है। दूर-दूर से लोग यहां पूजा करने व मन्नतें मांगने को आते हैं। माता सबकी सुनती है। हम भी माता की सेवा करते हुए अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। 

धीरेन्द्र सिन्हा

माता के भक्तों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। माता की कृपा सब पर बरसती है। नवरात्र के अलावे प्रत्येक मंगलवार को भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने एवं मन्नत पूरा होने पर गोद भरने के लिए आते हैं। 

भोला पांडे

यह भी पढ़ें: शक्ति पीठ मां मंगला गौरी मंदिर: यहां गिरा था सती के स्तन का टुकड़ा