विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहानाबाद में सड़क हादसा: इंजीनियरिंग कॉलेज से लौट रहे ऑटो को हार्वेस्टर ने मारी टक्कर, 8 छात्र और ड्राइवर घायल

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:41 PM (IST)

हुलासगंज बाजार के बैगनी मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्र और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. हुलासगंज में ऑटो-हार्वेस्टर की भीषण टक्कर हुई।

  2. इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्र और चालक घायल।

  3. घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, हुलासगंज (जहानाबाद)। हुलासगंज बाजार के बैगनी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ विद्यार्थी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ विद्यार्थी एक ऑटो पर सवार होकर हुलासगंज की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बैगनी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास एक हार्वेस्टर से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी विद्यार्थी तथा चालक घायल हो गए।

घायल विद्यार्थियों की पहचान अविनाश कुमार, आकाश कुमार, मुन्ना यादव, विकास, गौरव कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार और कुमार गौरव के रूप में हुई है। हादसे में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चालक की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बैठकर भारतीयों के बैंक खाते कर रहे खाली, बिहार में साइबर क्राइम के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।