विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहानाबाद में फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, सब्सिडी पर मिलेंगे गेंदा के बीज; क्लस्टर खेती पर जोर

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:14 PM (IST)

जहानाबाद में जिलाधिकारी ने आर्थिक विकास, कृषि आधारित उद्योगों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बैठक की। इसमें फूलों ...और पढ़ें

फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. आर्थिक विकास, कृषि उद्योगों पर जिलाधिकारी ने की अहम बैठक।

  2. गेंदा फूल, तिलहनी फसलों की खेती बढ़ाने पर विशेष जोर।

  3. औद्योगिक निवेश हेतु इन्वेस्टर समिट की तैयारी का निर्देश दिया।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के आर्थिक विकास, कृषि आधारित उद्योगों, उद्यमिता, वित्तीय समावेशन एवं औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इकोनामिक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। 

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हुलासगंज प्रखंड के कोकरसा पंचायत में स्थापित आयल मिल के लिए आसपास की पंचायतों में तिलहनी फसलों के बीज वितरण का लक्ष्य बढ़ाया गया है। 

प्रखंडों को ऑयल मिल से संबद्ध करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने आयल मिल का वर्षभर संचालन सुनिश्चित करने के लिए तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने एवं जिले के अन्य प्रखंडों को भी उक्त ऑयल मिल से संबद्ध करने का निर्देश दिया। 

जिले के कृषि उद्यमी किसानों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने तथा रबी मौसम में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सदर प्रखंड के अमैन, घोसी प्रखंड के गोलकपुर एवं मोदनगंज प्रखंड के मोदनगंज पंचायत में वर्षभर गेंदा फूल की खेती की जाती है। 

फूलों की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश 

जिलाधिकारी ने अनुदानित दर पर उपलब्ध गेंदा फूल के बिचड़ों को उक्त क्षेत्रों के किसानों के बीच वितरित कर क्लस्टर आधारित फूलों की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। 

C-277-1-PAT1363-446631

अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी (सौ. जागरण)

मत्स्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मखदुमपुर प्रखंड के किसान श्री देवशरण प्रसाद द्वारा थ्री लेयर फार्मिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने उक्त किसान के फार्म का स्थल भ्रमण कर फोटोग्राफ एवं उनके अनुभवों पर आधारित वीडियो तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि अन्य किसानों को भी नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। 

प्रतिदिन लगभग 10,000 से 12,000 लीटर दूध का उत्पादन

गव्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 10,000 से 12,000 लीटर दूध का उत्पादन होता है। जिलाधिकारी ने जिले के मानचित्र पर सुधा, अमूल एवं अन्य दुग्ध क्रय करने वाली एजेंसियों के दूध संग्रहण केंद्रों को चिह्नित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने जिले में लघु एवं वृहद उद्योगों की स्थापना तथा औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टर समिट के आयोजन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) को उद्योगों की स्थापना के लिए अधिग्रहित एवं आवंटित भूमि का सत्यापन कर उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें- हजारों साल पुरानी गुफाएं और अब रोपवे का सफर... दुनिया के नक्शे पर छाने को तैयार जहानाबाद का वाणावर


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।