सातवें दिन 81 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामजदगी का पर्चा
नगर पालिका आम चुनाव 2017 के नामांकन के सातवें दिन नगर परिषद एवं मखदुमपुर नगर पंचायत ।
जहानाबाद। नगर पालिका आम चुनाव 2017 के नामांकन के सातवें दिन नगर परिषद एवं मखदुमपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए 81 प्रत्याशियों द्वारा नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुमंडल परिसर में नामांकन कराया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं मखदुमपुर न गर पंचायत के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
आदर्श आचार संहिता को ले कड़ा इंतजाम :
अनुमंडल कार्यालय के समीप नामांकन को लेकर दिन भर मेले का दृश्य कायम रह रहा है। कार्यालय परिसर में बैरिके¨टग कराई गई है। प्रत्याशियों के साथ केवल प्रस्तावकों व समर्थकों को ही कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। इधर प्रत्याशियों में वाहनों का काफिला एवं मानव बल जुटाने के लिए होड़ मचा हुआ है। विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन करने को पहुंचने वाले प्रत्याशी अनुमंडल कार्यालय से पहले ही वाहनों के काफिला व जनसमुदाय को छोड़कर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इधर जिला प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता के सख्ती से अनुपालन के लिए कड़ा इंतजाम किया गया है। कई पदाधिकारियों को इसकी निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
कहां से किसने दाखिल किया पर्चा :
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नम्बर 20 से अनावरुल हक, एवं सैयद अनवर आलम, वार्ड 19 से संजय कुमार, वार्ड 30 से नूतन कुमारी, वार्ड तीन से रेखा देवी एवं संगीता कुमारी, वार्ड चार से उर्मिला शर्मा भारती, वार्ड 25 से मो अलाउद्दीन राइन, वार्ड 21 से मो असलम, वार्ड आठ से सीमा देवी, वार्ड 32 से कलामुद्दीन, वार्ड 29 से अनिषा प्रवीण, वार्ड 21 से शिव कुमार पांडेय, वार्ड एक से संजय कुमार, वार्ड दस से किरण देवी, वार्ड 25 से पुनम कुमारी, वार्ड सात से पप्पु कुमार, वार्ड नौ से मंजू देवी, वार्ड 20 से नीरज कुमार पंकज, वार्ड तीन से सुलेखा कुमारी,वार्ड 22 से मो तारिक आजम,वार्ड छह से सविता देवी एवं नीता भारती, वार्ड 14 से अस्मिता कुमारी, वार्ड 25 से तोता देवी, वार्ड 28 से मो मोस्ताक आलम, वार्ड 26 से लता देवी, वार्ड 18 से रेणु देवी, वार्ड दो से रेणु देवी, वार्ड एक विनोद पासवान, वार्ड चार से सरोज देवी, वार्ड नौ से बेबी कुमारी, वार्ड 32 से मो जाकिर हुसैन, वार्ड 28 से चंद्रशेखर मिस्त्री, वार्ड पांच से कारु चौधरी, वार्ड 28 से ¨पकू कुमार, वार्ड सात धर्मपाल ¨सह, वार्ड 16 से नीता सिन्हा, वार्ड दस से कुमारी सोनिया, वार्ड 28 कपिलदेव मिस्त्री, वार्ड छह से मीणा देवी, वार्ड दस से ममता कुमारी एवं सुमन कुमारी, वार्ड पांच से शंकुतला देवी, वार्ड नौ से रेणु देवी, वार्ड 26 से सरिता कुमारी, वार्ड 14 से लाल पड़ी देवी, वार्ड एक से शिवपूजन मांझी, वार्ड चार से रेखा कुमारी, वार्ड पांच से रामजी चौधरी, वार्ड आठ से सरिता देवी, वार्ड 23 से गीता देवी, वार्ड 25 से रामसुंदर दास, वार्ड नौ से सुशीला देवी, वार्ड 27 से अर्जून मिस्त्री, वार्ड 29 से रेणु देवी, वार्ड एक से रीता देवी, वार्ड 31 से छत्रधारी प्रसाद, वार्ड दस से माधुरी देवी, वार्ड 15 से शैलेश कुमार, वार्ड दो से मालती देवी, वार्ड दस से किरण कुमारी, वार्ड छह से नेहा कुमारी,वार्ड 27 से नसीमा खातुन एवं वार्ड एक से सत्येंद्र कुमार ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।
:: नगर पंचायत मखदुमपुर : :
नगर पंचायत मखदुमपुर से वार्ड नम्बर एक से कुंती कुमारी, वार्ड दो से गुलाबी देवी, वार्ड तीन से ब्रजेश कुमार, वार्ड चार से संतोषी देवी, वार्ड सात से हेमंती देवी, वार्ड नौ से राज कुमार, वार्ड 11 से रंजना देवी,वार्ड 12 से सोनु कुमार एवं सुनैना देवी,वार्ड 13 से करमा मांझी, वार्ड 14 से सविना खातुन, वार्ड 15 से अमित कुमार, वार्ड 16 से मो शहजाद, वार्ड 18 से कौशल्या देवी एवं ¨रकू देवी, वार्ड 19 से विनोद कुमार ¨सह ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।