रेलवे का मेगा ब्लॉक: गोरखपुर-सिवान रूट पर 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद, कुछ के बदले रूट
गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य और निरीक्षण के कारण 30 अगस्त से 4 सितंबर तक थावे जंक्शन से गुजरने ...और पढ़ें

गोरखपुर-सिवान रूट पर 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद, कुछ के बदले रूट
HighLights
गोरखपुर कैंट कार्य से 30 अगस्त से 4 सितंबर तक ट्रेनें निरस्त।
थावे जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए।
कुछ डेमू ट्रेनों के परिचालन समय में भी परिवर्तन किया गया।
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि कई के समय में भी परिवर्तन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी सुमीत कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाली 55036 गोरखपुर कैंट-सिवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसी अवधि में सिवान-थावे-सिवान के बीच चलने वाली 55037/55038 सवारी गाड़ियां तथा सिवान-गोरखपुर कैंट 55035 सवारी गाड़ी का परिचालन भी नहीं होगा।
छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ियां भी रहेंगी बंद
एक से तीन सितंबर तक छपरा-नकहा जंगल 55055 तथा गोरखपुर-छपरा 55056 सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। तीन सितंबर को थावे-नकहा जंगल के बीच चलने वाली 75105 डेमू ट्रेन भी निरस्त रहेगी।
खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस का बदला मार्ग
एक एवं दो सितंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सिवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव गोंडा और गोरखपुर स्टेशन पर नहीं होगा।
दो डेमू ट्रेनों का समय बदला
थावे-नकहा जंगल 75105 डेमू 30 व 31 अगस्त तथा दो सितंबर को थावे से 120 मिनट विलंब (लेट) से चलेगी। वहीं, तीन सितंबर को गोरखपुर-थावे 75106 डेमू गोरखपुर से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
