पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट!
यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है। इससे ट्रेन में ...और पढ़ें

पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
HighLights
पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
यात्रियों को मिलेगी अधिक बर्थ, कंफर्म टिकट की संभावना।
आरा जंक्शन से यात्रा करने वालों को भी लाभ।
जागरण संवाददाता, आरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच का विस्तार किया गया है। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेगी।
हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 22353/22354 पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया गया है।
इसके बाद ट्रेन में कोचों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो गई है। अतिरिक्त कोच के जुड़ने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
रेलवे के अनुसार, पटना से यह हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को बेंगलुरु के लिए रवाना होगी, जबकि बेंगलुरु से ट्रेन का परिचालन प्रत्येक रविवार को होगा।
आरा जंक्शन से आने-जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त एसी कोच की सुविधा का लाभ मिलेगा। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों में राहत की उम्मीद है।
