गोपालगंज-छपरा वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार के लिए आज से शुरू हुई पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन ...और पढ़ें

पूजा पर्व के लिए छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन
HighLights
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का परिचालन।
यह विशेष ट्रेन थावे जंक्शन पर भी ठहराव लेगी।
6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी यह ट्रेन।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। पूजा पर्व को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन का ठहराव थावे जंक्शन पर भी होगा।
05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का परिचालन छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा।
05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष
वहीं, वापसी में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष ट्रेन सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों के कुल आठ-आठ फेरों का परिचालन निर्धारित किया गया है।
छपरा से ट्रेन दोपहर 1:05 बजे चलेगी और मशरख, दिघवा दुबौली होते हुए दोपहर 3:55 बजे थावे पहुंचेगी।
यहां से ट्रेन पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी का शेड्यूल
वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन सुबह 10:50 बजे चलेगी। यह अगले दिन तड़के 4:30 बजे थावे पहुंचेगी और दिघवा दुबौली व मशरख होते हुए सुबह सात बजे छपरा पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, तृतीय व द्वितीय श्रेणी के साथ प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। इससे पूजा के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव
