विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में लोन के दबाव ने ली महिला की जान, बैंक कर्मचारी को देख खाया कीटनाशक  

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:44 PM (IST)

गोपालगंज के उचकागांव में लोन की किस्त चुकाने के दबाव से परेशान एक महिला ने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. लोन की किस्त चुकाने के दबाव में महिला ने कीटनाशक खाया।

  2. गोपालगंज के उचकागांव में हुई घटना, महिला अस्पताल में भर्ती।

  3. बैंक कर्मी पर महिला को परेशान करने का आरोप लगा।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के खासे गांव में शुक्रवार को लोन की किस्त जमा करने को लेकर परेशान एक महिला के कीटनाशक खा ली।

घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान खासे गांव निवासी ओसियर बांसफोर की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्वजन और स्थानीय लोग महिला के उपचार को लेकर चिंतित रहे।

बताया जाता है कि महिला ने एक समूह के माध्यम से बैंक से लोन लिया था। शुक्रवार को बैंक का कर्मी लोन की किस्त वसूलने के लिए उसके घर पहुंचा था।

उस समय महिला किस्त की राशि जमा करने को लेकर परेशान थी। बैंक कर्मी को सामने देखकर वह तनाव में आ गई और कथित तौर पर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली।

घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

बैंक कर्मी पर दबाव बनाने का आरोप

अचेत अवस्था में उपचाराधीन मीरा देवी ने बताया कि समूह के माध्यम से बैंक की ओर से लोन दिया गया था। लोन की किस्त जमा करने के लिए बैंक कर्मी की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था।

इसी परेशानी के कारण उसने कीटनाशक दवा खा ली। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। घटना के संबंध में बैंक की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- 4010 रुपये का आवंटन, जमीन पर शुरू भी नहीं हुआ काम; बिहटा-औरंगाबाद रेल प्रोजक्ट पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- मुंगेर में नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने जा रहे 13 वर्षीय छात्र को हाइवा ने कुचला, मौत के सड़क जाम