गोपालगंज के 2 खिलाड़ियों का बिहार अंडर-16 टीम में चयन, गुजरात में दिखाएंगे दमखम
गोपालगंज के टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ी, सूरज कुमार और निशांत कुमार, बिहार की अंडर-16 क्रिकेट टीम में ...और पढ़ें

सूरज कुमार एवं निशांत कुमार। जागरण
HighLights
सूरज और निशांत का बिहार अंडर-16 टीम में चयन।
विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे दोनों।
टुन्ना गिरी एकेडमी और जिले में हर्ष का माहौल।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के क्रिकेट जगत के लिए गर्व और खुशी की खबर है। टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी के दो होनहार खिलाड़ियों सूरज कुमार एवं निशांत कुमार का चयन प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए बिहार राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
बिहार टीम का पहला मुकाबला बंगाल की टीम के साथ होगा। दोनों खिलाड़ियों के चयन से टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी सहित जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सूरज कुमार एवं निशांत कुमार का बिहार अंडर-16 टीम में चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
वहीं, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव कुमार वंश गिरी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम में चयन यहां की क्रिकेट प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।
टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी के सीनियर खिलाड़ियों प्रिंस सिंह, राहुल गिरी, उत्कर्ष सिंह और पुनीत मिश्रा ने भी दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई। कोच संदीप यादव ने खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में बुरी शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली T20 मैच में सौराष्ट्र से मिली हार