वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में बुरी शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली T20 मैच में सौराष्ट्र से मिली हार
बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली टी-20 मैच में सौराष्ट्र से हार गए। सौराष्ट्र ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी। फाइल फोटो
HighLights
वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में बिहार की पहली हार।
सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हराकर मैच जीता।
चेतन साकरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जागरण संवाददाता, पटना। पहली बार प्रदेश की कमान संभाल कर रहे वैभव सूर्यवंशी शनिवार को बिहार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप मुकाबले में जीत नहीं दिला सके। वैभव खुद 18 रन पर पवेलियन लौट गए।
सौराष्ट्र के प्लेयर ऑफ द मैच चेतन साकरिया और प्रेरक मांकण के तीन-तीन विकेट के कारण बिहार की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बना सकी। जवाब में सौराष्ट्र ने 16.3 गेंद में पांच विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में टास जीतकर बिहार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत में जयदेव उनादकट को प्वाइंट के ऊपर छक्का जड़ वैभव ने बड़ी पारी खेलने का संकेत दिया, लेकिन चेतन साकारिया ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। चेतन की स्लो गेंद पर वैभव ने उन्हीं को कैच थमा दिया और 12 गेंद में दो चौके एवं एक छक्के की मदद से 18 रन ही बना सके।
टीम के लिए सबसे अधिक 38 रन पृथ्वी राज ने बनाए। इसके अलावा अल्तामिश ने 24, राघवेंद्र ने 14 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका और 20 ओवर में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।
आइपीएल में गेंदबाजी से चर्चा में आए चेतन साकारिया ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रेरक मांकड़ ने 30 रन देकर तीन और जयदेव उनादकट एवं क्रेन्स फुलेतरा ने एक-एक विकेट लिया।
सौराष्ट्र की बल्लेबाजी में 16.3 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। हरवांश पंगालिया ने 33, हार्बिक देसाई, रुचित अहीर और सिद्धांत राणा ने 21-21 एवं विश्वराज जाडेजा ने 18 रनों का योगदान दिया। बिहार की गेंदबाजी में सूरज कश्यप चार ओवर 39 रन देकर तीन तथा हिमांशु और मयंक को एक-एक विकेट मिला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।