विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज के गांवों में तैयार होगा गेहूं का बीज, 1559 गांव के किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:10 PM (IST)

कृषि विभाग ने रबी अभियान के तहत गोपालगंज के गांवों में गेहूं के बीज तैयार करने की योजना शुरू की है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. कृषि विभाग ने रबी अभियान की तैयारियां शुरू कीं।

  2. गोपालगंज के गांवों में गेहूं के बीज तैयार होंगे।

  3. चयनित किसानों को 90% अनुदान और प्रशिक्षण मिलेगा।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। खरीफ के बाद कृषि विभाग ने रबी अभियान की तैयारियों को प्रारंभ कर दिया है। इस अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में गेहूं के बीज भी तैयार किए जाएंगे।

जिसके लिए विभागीय स्तर पर प्रत्येक गांव के दो-दो किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किए गए किसानों को कृषि विभाग प्रशिक्षित करेगा। चयनित किसानों को गेहूं बीज तैयार करने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर आधार बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला कृषि कार्यालय की ओर से चल रही तैयारियों पर नजर डालें तो इस अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में गेहूं के बीज तैयार किए जाएंगे। जिसके लिए विभागीय स्तर पर प्रत्येक पंचायत के दो-दो किसानों का चयन किया जाएगा।

चयनित किए गए किसानों को कृषि विभाग बीज उत्पादन के लिए बकायदा प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम कृषि विभाग तैयार करेगा।

इसके साथ ही चयनित किसानों को गेहूं बीज तैयार करने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर आधार बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रबी अभियान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

1559 गांव के किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

कृषि विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले के 1566 गांवों में से 1559 गांवों के किसानों को इस योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

इन गांवों के प्रत्येक दो किसान को कृषि विभाग बीज तैयार करने के लिए 623 क्विंटल बीज उपलब्ध कराएगा। बीज पर विभागीय स्तर पर 90 प्रतिशत राशि किसानों को अनुदान के रूप में दी जाएगी।

चना व मसूर के बीज भी तैयार करने की योजना

कृषि विभाग की ओर से गेहूं के अलावा चना, मसूर व मटर के बीज भी गांवों में ही तैयार करने की योजना तैयार की जा रही है।

इन बीजों को तैयार करने में भी इसके लिए उपलब्ध कराए जाने वाले बीज की कीमत का 90 प्रतिशत कृषि विभाग अनुदान उपलब्ध कराएगा।

प्रखंड अनुसार गांव और किसानों की संख्या

प्रखंड गांव की संख्या किसानों की संख्या
बैकुंठपुर 120 240
सिधवलिया 50 100
बरौली 91 182
मांझा 110 220
गोपालगंज 80 160
थावे 51 102
कुचायकोट 220 440
उचकागांव 83 166
हथुआ 109 218
फुलवरिया 106 212
भोरे 172 344
कटेया 125 250
विजयीपुर 143 286
पंचदेवरी 99 198
कुल 1559 3188

यह भी पढ़ें- पढ़ाई छोड़ लिया जोखिम, 1 लाख से खड़ा किया 50 करोड़ का स्टार्टअप; पूर्णिया के तीन भाइयों की सफलता की कहानी