कलेक्ट्रेट गेट से बाइक चोरी
गोपालगंज : नगर के कलेक्ट्रेट गेट से सोमवार को एक बाइक की चोरी कर ली गई। बताया जाता है
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)
गोपालगंज : नगर के कलेक्ट्रेट गेट से सोमवार को एक बाइक की चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवां गांव के मकसूद आलम बाइक लेकर कलेक्ट्रेट में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए गए थे। जब वे कलेक्ट्रेट से बाहर निकले को गेट से उनकी बाइक गायब थी। घटना को लेकर नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।