पहली सालगिरह से पहले ही उजड़ गया संसार, गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा; दोनों की मौत
गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत ...और पढ़ें

गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा
HighLights
गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपती की मौत।
सिधवलिया गांव निवासी अक्षय राम और पुष्पा देवी थे मृतक।
शादी के एक साल से पहले ही सड़क हादसे ने ली जान।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान सिधवलिया गांव निवासी अक्षय राम व उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि सोमवार की रात दंपती किसी काम से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे। दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
एक साल पहले हुई थी शादी
अक्षय राम व पुष्पा देवी की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। दोनों की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। एक साथ दंपती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज: निजी अस्पताल में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर काटा बवाल