विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में महावीरी मेला के लिए चंदा न देने पर विवाद, दो पक्षों को बीच मारपीट में 24 लोग घायल 

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:08 PM (IST)

गोपालगंज के पार नवादा गांव में महावीरी मेला के दौरान चंदा न देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती घायल। फोटो जागरण

अस्पताल में भर्ती घायल। फोटो जागरण

HighLights

  1. महावीरी मेला में चंदा न देने पर दो पक्षों में मारपीट।

  2. गोपालगंज के पार नवादा गांव में हुई यह घटना।

  3. मारपीट में कुल 24 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में महावीरी मेला के दौरान चंदा नहीं देने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें एक पक्ष के 18 तथा दूसरे पक्ष के करीब छह लोग शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

घटना के संबंध में घायलों ने आरोप लगाया कि महावीरी मेला के दौरान चंदा नहीं देने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

उनका कहना था कि आरोपित पक्ष के लोग पहले भी चंदा मांगने के नाम पर विवाद और मारपीट करते रहे हैं। इस बार भी मेला के दौरान चंदा देने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट की घटना में पार नवादा गांव निवासी कृष्णा राम, पानपति देवी (30), रंभा देवी (50), अहिल्या देवी (45), अनिल राम (30), राधा राम (52), राहुल कुमार (26), विशाल कुमार (21), सोनू कुमार (23), अंकित कुमार (23), युवराज कुमार (18), सर्वजीत कुमार (22), अमरजीत कुमार (21), बबीता देवी (35), बचनी देवी (60), देवन्ती देवी (60) और मुनि देवी (56) सहित 18 लोग जख्मी हुए हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष से अवधेश कुमार व सोनू कुमार सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान व घायलों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष के तरफ से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चंदा को लेकर मारपीट के आरोप को पुलिस की तरफ से इंकार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ से राहत, रेलवे ने चलाई लुधियाना-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन; जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।