विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ से राहत, रेलवे ने चलाई लुधियाना-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन; जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:51 PM (IST)

छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही, लोग शौचालय ...और पढ़ें

छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते यात्री।। फोटो जागरण

छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते यात्री।। फोटो जागरण

HighLights

  1. छठ पूजा पर ट्रेनों में भारी भीड़, यात्री परेशान।

  2. लुधियाना से समस्तीपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू।

  3. अंबाला कैंट सहित नौ स्टेशनों पर होगा ठहराव।

दीपक बहल, अंबाला। छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में यात्रियों को ऐसा मुश्किल सफर करना पड़ रहा है कि ट्रेन के डिब्बों में जगह नहीं मिलने पर शौचालय तक में बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की हो रही है। कई यात्री सामान और परिवार के साथ किसी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात को देखते हुए रेलवे ने एक और अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे की ओर से लुधियाना से समस्तीपुर जंक्शन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04684 बुधवार 11 नवंबर को रात आठ बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसका ठहराव अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। इससे अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

नौ स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन धंदारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। अनारक्षित श्रेणी की इस ट्रेन में यात्रियों को अग्रिम आरक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी।

स्पेशल ट्रेनें भी पड़ रही हैं कम

त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि रेलवे की ओर से चलाई जा रही अतिरिक्त ट्रेनें भी भीड़ को संभालने में नाकाफी साबित हो रही हैं। प्लेटफार्म पर ट्रेन आने से पहले ही यात्रियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जनरल कोच में चढ़ने की आपाधापी के बीच बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई यात्रियों को खड़े होकर तो कई को शौचालय के आसपास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी के लिए एनटीईएस या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।