विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेमौसम बारिश से गया के 'मगही पान' पर संकट: पत्तों पर पड़े काले दाग, बनारस की मंडी में भी खरीदारों ने मोड़ा मुंह

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 PM (IST)

बेमौसम बारिश ने वजीरगंज, गया में मगही पान की खेती को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे पत्तों पर काले दाग पड़ गए हैं और बाजार में कीमतें गिर गई हैं। किसान भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, क्योंकि दाग वाले पान बनारस मंडी में भी नहीं बिक रहे।

बेमौसम बारिश से गया के मगही पान पर संकट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बेमौसम बारिश से गया के मगही पान पर संकट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बेमौसम बारिश से मगही पान के पत्तों पर काले दाग।

  2. गुणवत्ता खराब होने से बाजार में भारी गिरावट आई।

  3. किसान मुआवजे की मांग कर रहे, कर्ज चुकाना मुश्किल।

संवाद सूत्र, वजीरगंज (गया)। पिछले सप्ताह हुई बेमौसम बारिश का वजीरगंज प्रखंड में मगही पान की खेती पर सबसे बुरा असर पड़ा है। टूटने के लिए तैयार पत्तों पर काले दाग पड़ गए हैं। इससे उनकी गुणवत्ता खराब हुई और बाजार में कीमतों में भारी गिरावट आई है। 

किसानों के मुताबिक, दाग वाले पान अब बनारस की मंडी में बिकने लायक भी नहीं रहे।मगही पान अपनी मिठास, सुगंध और पतले पत्तों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। 

वजीरगंज के पीपरा और जमुअवां गांव में इसकी बड़े पैमाने पर खेती होती है। दोनों गांवों के करीब दो सौ चौरसिया परिवार पान की खेती से जुड़े हैं और उनकी आजीविका इसी पर निर्भर है। किसान अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टूटने के लिए तैयार थे पत्ते

पान उत्पादक संघ के अध्यक्ष अनुज चौरसिया और अन्य किसानों ने बताया कि कोठी में लगे पत्ते टूटने के लिए तैयार थे। बारिश का पानी कोठी में चला गया और नमी के कारण पत्तों पर काले दाग पड़ गए। व्यापारी दाग वाले पत्ते लेने से इनकार कर रहे हैं। बनारस की मंडी में मगही पान की सबसे अधिक मांग रहती है, लेकिन वहां भी ऐसे पान को नहीं खरीदा जा रहा।

किसानों का कहना है कि उन्हें अब पान स्थानीय बाजार में औने-पौने दाम पर बेचना पड़ेगा, जिससे लागत भी नहीं निकल पाएगी। कई किसानों ने कर्ज लेकर कोठी तैयार की थी और अब कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। 

एक कोठी तैयार करने में हजारों रुपये खर्च

जमुअवां के किसान रामप्रवेश चौरसिया ने बताया कि एक कोठी तैयार करने में हजारों रुपये खर्च होते हैं। खाद, दवा, बांस, पुआल और मजदूरी पर बड़ी रकम लगती है। दाग पड़ने से पत्ते बेकार हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार से मुआवजे की जरूरत है। किसानों ने फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर मदद नहीं मिली तो कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गया में 24 लाख के अमृत सरोवरों का बुरा हाल: एक में गिर रहा 4 नालों का गंदा पानी, दूसरा बरसात के बाद ही सूखा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।