संविधान गौरव दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गया में पुरानी सरकारों के बारे में कही ये बात, मोदी को बताया कुशल रणनीतिकार
2014 से पहले देश में नक्सलवाद से 220 जिले प्रभावित थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कुशल रणनीति के कारण आज मात्र 20 जिला ही बचा है जिसे भी समाप्त की जाएगी। उन्होंने नेपाल की चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल से भारत का सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है।
गया जागरण, संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि भारत भारतीय जनता पार्टी के लिए संस्कार संस्कृति और सभ्यता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की सुरक्षा सम्मान स्वाभिमान और संप्रभुता से कभी ना तो समझौता की है। और ना ही आगे करेगी। लेकिन विरोधी इन चीजों को विध्वंस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें जहां भी मौका मिलता है देश की सभ्यता संस्कृति और स्वाभिमान पर लगातार प्रहार करते आ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण विरोधी ताकते कभी अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे। उक्त बातें शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी गया जिला के जिला स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बराबर सकारात्मक सोच रखते हैं और उसका ही अनुपालन कराते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की ही देन है कि संविधान गौरव दिवस मना रहे हैं। इससे पहले जितनी भी सरकारें यहां थी उन्हें संविधान के बारे में कोई चिंता नहीं थी। देश की आजादी के बाद भारत का दर्शन बदला है। 2014 के बाद देश की विदेशी नीति में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। 2014 में जो जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिली। वह जनादेश नहीं परिवर्तन का आदेश था। उस वक्त ही प्रधानमंत्री ने एजेंडा तय कर रखी थी। जिसमें नई साझेदारी में पड़ोसियों की सहभागिता ग्लोबल एजेंडा को सेव करना विदेशी नीति को आगे बढ़ाना सीमा की सुरक्षा देश की सभ्यता और संस्कृति को बचाना था। इस पर लगातार मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने काम करते हुए विदेश नीति की परिवर्तन इस बात का द्योतक रहा है।
भारत वंशी जो विश्व में अलग-अलग देशों में 3:30 करोड़ लोग रह रहे हैं उनसे सेतु बना कर उनके सुख-दुख में शामिल होना यह बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब भारत को सम्मान और समझौता कि नीति के तहत देखा जाता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 2014 से पहले देश में नक्सलवाद से 220 जिले प्रभावित थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कुशल रणनीति के कारण आज मात्र 20 जिला ही बचा है जिसे भी समाप्त की जाएगी। उन्होंने नेपाल की चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल से भारत का सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। माता सीता भोले शंकर और भगवान बुद्ध से जुड़ा है। दोनों देश की संस्कृति इन तीनों से जुड़ी है। भारत हर क्षेत्र में नेपाल को समय-समय पर मदद करते आया है। भारत के साथ बेटी और रोटी का संबंध है। लेकिन कुछ तुष्टिकरण करने वाले लोग इसे नहीं मानते हैं।
भारत और नेपाल के बीच सीता सर्किट योजना चल रही है। इसका लाभ दोनों देशों को मिल रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत बदलता हुआ देश है। आत्मनिर्भर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर इसकी पहचान बनी है। कई बदलाव देखने को मिले हैं विशेषकर कोरोना काल में विश्व को मार्गदर्शन करने का काम भारत ने किया है। वैक्सीन के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है। आज टीकाकरण में भी पूरे विश्व में नंबर वन है इसलिए कुशल नेतृत्व के कारण यह सब सफल हो पाया है।
तीन दिवसीय भाजपा गया जिला के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सत्र में यह बात कही गई। दूसरे और तीसरे सत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर अगले 2 दिनों तक चलेगी। जिसमें संगठन और आगामी योजनाओं व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने की।