Move to Jagran APP

बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर किया आवागमन ठप

गया बिहार बंद का शुक्रवार को मिला जुला असर रहा। बेल्हड़िया मोड़ पर राजद एवं माले नेताओं ने बंद समर्थकों के साथ सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। बंद का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:00 PM (IST)
बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर किया आवागमन ठप

गया : बिहार बंद का शुक्रवार को मिला जुला असर रहा। बेल्हड़िया मोड़ पर राजद एवं माले नेताओं ने बंद समर्थकों के साथ सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। बंद का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया। बंद को सफल बनाने में राजद नेता अलखदेव सिंह, सुरेश यादव, बंटी यादव, अवधेश यादव, अनिल यादव, मनोज भारती, देवदत्त यादव, आनंद यादव, भारती नंदन, माले नेता रोहन यादव, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, इमामगंज:

शुक्रवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने इमामगंज बाजार में पैदल मार्च कर दुकान को बन्द कराया। मौके पर जिला महासचिव हरिहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष कयामुद्दीन अंसारी, दलित प्रकोष्ठ के अध्य्क्ष प्रताप दास, युवाध्यक्ष दिनेश दास, जिला सदस्य प्रह्लाद प्रसाद, महिला अध्यक्ष शोभा कुमारी, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, प्रधान महासचिव रंजीत कुमार, मनोज महान, सुरेंद्र कुमार, फैसल खान, माले अध्यक्ष डोमन प्रसाद, युवा जिला सचिव नाहिद खान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाद सूत्र, वजीरगंज : शुक्रवार को महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर आंदोलन किए। जिससे आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद नेता सह जिला पार्षद डॉ. नंदकिशोर प्रसाद एवं कांग्रेस के सतीश सिंह कर रहे थे। प्रदर्शन में राजकुमार चंद्र सेठी, बिरेन्द्र सिंह, राजाश्रय सिंह, साधु शरण सिंह एवं अन्य शामिल थे।

संवाद सूत्र, कोंच : किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को लेकर गया-गोह मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्राय: ठप रहा। भारत बंद को लेकर राजद व वामदल के कार्यकर्ताओं ने ददरेजी बाजार से विरोध प्रदर्शन व आक्रोश मार्च निकाल कर धरहारा, मल्हविगहा, बहादूरपुर होते हुए प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

संवाद सूत्र, बोधगया: बोधगया में प्रखंड राजद अध्यक्ष रामपुकार सिंह बादल के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोमुहान पर सड़क जामकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बंद को सफल बनाने में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव उर्फ बल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश पासवान, बालेश्वर यादव, संतोष यादव, उपेन्द्र कुमार उर्फ राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे।

संवाद सूत्र, गुरुआ : प्रखंड के राजद के कार्यकर्ता बिहार बंद के दौरान सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान राजद के वरिष्ठ नेता बालगोविद यादव, भोला कुमार यादव, मुखिया महफूज आलम, राजद नेता सुरेन्द्र कुमार यादव, रामलखन यादव, ललित यादव समेत कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.