Move to Jagran APP

औरंगाबाद में मेला के दौरान अचानक शुरू हो गई मारपीट, चार युवक घायल, मची भगदड़, जानिए कारण

कर्मा मोड़ के पास गुरुवार शाम आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। घायलों में विवेक की स्थिति गंभीर है। बाकी अन्य का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 05:05 PM (IST)
औरंगाबाद के आपसी मारपीट में विवेक की स्थिति नाजुक

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कर्मा मोड़ के पास गुरुवार शाम आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। घायल न्यू एरिया निवासी विवेक कुमार,  अंशु कुमार, नागा बिगहा रोड निवासी अंकुश कुमार एवं प्रियांशु कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। विवेक ने बताया कि मैं अंशु के साथ दशहरा का मेला घूमने गया था। करीब एक महीने पहले पढ़ाई के दौरान कोचिंग में अंकुश से विवाद हो गया था। अचानक कर्मा मोड़ पहुंच गया और प्रियांशु के साथ मिलकर हमदोनो की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह जान बचाया।

loksabha election banner

घायलों में विवेक की स्थिति गंभीर

विवेक ने बताया कि बेवजह कर्मा मोड़ के पास रोककर विवेक एवं अंशु गाली देते हुए मारपीट करने लगे। पहले उन्हीं लोगों ने झगड़ा करना शुरू किया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में विवेक की स्थिति गंभीर बताई जाती है। विवेक के सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सक ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया है। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दशहरा घूम रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात किया। 

इस तरह की हरकत से शांति होती है बाधित

नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पहले से चल रहे आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। इस तरह की हरकत माफी के योग्य कतई नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे उनको कतई माफ नहीं किया जाएगा। उनको कानून के हिसाब से सजा मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.