विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया के चर्चित बालू कारोबारी भगत यादव पर EOU का बड़ा शिकंजा, बिहार-झारखंड के कई ठिकानों पर छापामारी

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:04 PM (IST)

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गया के चर्चित बालू और भूमि कारोबारी भगत यादव के बिहार और झारखंड स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। 

बालू कारोबारी भगत यादव पर EOU का बड़ा शिकंजा (सौ. जागरण)

बालू कारोबारी भगत यादव पर EOU का बड़ा शिकंजा (सौ. जागरण)

HighLights

  1. EOU ने गया के बालू कारोबारी भगत यादव पर छापा मारा।

  2. बिहार-झारखंड के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई।

  3. भगत यादव के बेटे से बालू-जमीन पर पूछताछ जारी।

जागरण संवाददाता, गया। गया जिले के डोभी में चर्चित बालू और भूमि के कारोबारी भगत यादव और उनके सहयोगी के अलग-अलग ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई के टीम छापामारी कर रही है। 

छापेमारी टीम डोभी स्थित घर, कार्यालय सहित तीन स्थान, बोधगया थाना क्षेत्र के बजौरा, औरंगाबाद और झारखंड के हंटरगंज में अलग-अलग छापामारी चल रही है।

गांव में जमीन खरीदने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार डोभी में भगत यादव के करीबी उपेंद्र वर्मा के घर से आधा बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। उपेंद्र वर्मा पर भगत यादव के द्वारा बजौरा गांव में जमीन खरीदने का आरोप पहले से है।

WhatsApp Image 2026-11-27 at 11.53.59 AM

गया के डोभी में आर्थिक अपराध के इकाई की टीम ने भगत यादव के कार्यालय एवं घर पर छापेमारी करने पहुंची। (सौ. जाागरण)

भगत यादव के करीबी सुरेंद्र कुमार यादव के मोतीपुर में छापामारी जारी है। विश्वास सूत्रों के अनुसार भगत यादव के पुत्र को आर्थिक अपराध की टीम ने विरासत में लिया है उसे जमीन और बालू के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ठेकेदारी, बिहार में पैतृक आवास पर EOU की रेड; ठेकेदार के घर चल रही छापामारी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।