विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश में ठेकेदारी, बिहार में पैतृक आवास पर EOU की रेड; ठेकेदार के घर चल रही छापामारी

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:42 AM (IST)

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दाउदनगर के शमशेरनगर गांव में ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के पैतृक आवास पर छापेमारी की। बालू कारोबार से जुड़े पांडेय के घर से दस्तावेज, बैंक पासबुक और जेवरात की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में ठेकेदार के घर ईओयू की रेड। सांकेत‍िक तस्‍वीर

औरंगाबाद में ठेकेदार के घर ईओयू की रेड। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. EOU ने दाउदनगर में ठेकेदार सुधीर पांडेय के घर छापा मारा।

  2. छापेमारी बालू कारोबार से जुड़े मामलों की जांच के लिए हुई।

  3. घर से दस्तावेज, बैंक पासबुक और जेवरात की पड़ताल जारी है।

संवाद सूत्र, दाउदनगर (औरंगाबाद)। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने शुक्रवार की सुबह से दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर गांव में ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के पैतृक आवास पर छापेमारी की।

सुबह करीब नौ बजे सुरक्षा बलों के साथ पहुंची टीम ने आवास को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई।

मध्‍य प्रदेश में है ठेकेदारी का काम 

छापेमारी के दौरान घर के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टीम अपनी कार्रवाई में जुटी रही।

बताया गया कि सुधीर कुमार पांडेय बालू कारोबार से जुड़े हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके पैतृक आवास पर ईओयू की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही है।

छापेमारी के दौरान प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था बनाए रखने और तलाशी प्रक्रिया की निगरानी के लिए दो मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच चल रही कार्रवाई 

दाउदनगर के अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रिशु राज मौके पर मौजूद हैं। दोनों अधिकारियों की निगरानी में ईओयू के अधिकारी आवास के भीतर जांच कर रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय साक्ष्यों की पड़ताल किए जाने की जानकारी है। टीम आवास में उपलब्ध कागजात समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

ईओयू के अनुसार छापेमारी चल रही है। कार्रवाई के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि बैंक का पासबुक मिले हैं जिसकी जांच हो रही है। कुछ जेवरात मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।