गया: जितिया की शाम से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
टिकारी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव से जितिया पर्व की शाम से लापता 30 वर्षीय सोनू दास उर्फ सोहन का शव बुधवार को धान के खेत में मिला।

युवक का धान के खेत में मिला शव
HighLights
जितिया पर्व की शाम से लापता था सोनू दास उर्फ सोहन।
बेनीपुर गांव के धान के खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, टिकारी। टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर गांव से गायब सोनू दास उर्फ सोहन (30वर्ष)का बुधवार को धान में फेंका शव मिला। सोनू जितिया पर्व की शाम से घर से गायब था। अगले दिन स्वजनों ने सोनू के गायब की लिखित सूचना टिकारी थाना में दी थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे गांव से पूरब ईंट भट्ठा के समीप धान के खेत मे ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना स्वजनों को दी। उसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ शव स्थल पर जुट।
कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए
इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस क्रम में छानबीन करने मकसूद पुर गयी पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों का हल्का झड़प होने की सूचना है।

स्वजनों ने बताया कि जितिया पर्व की शाम मकसूदपुर ग्राम के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से सोनू गायब था। स्वजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।
