विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया-पटना NH-22 पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, डायल 112 के ASI की मौत

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:31 AM (IST)

गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के खनेटा गांव के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में डायल 112 के एएसआई सुनील चौधरी की मौत हो गई।

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के पास हादसा हुआ।

  2. डायल 112 के एएसआई सुनील चौधरी की मौत हुई।

  3. उनकी बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण दुर्घटना हुई।

संवाद सूत्र, बेलागंज। गया-पटना एनएच-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के पास सोमवार की देर रात डिवाइडर से  टकराने एएसआई की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एएसआई को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने  बेहतर इलाज हेतु गंभीर अवस्था में गया रेफर कर दिया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डायल 112 में एएसआई के पद पर तैनात

मृतक एएसआई की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील चौधरी के रूप में हुई है। वे जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाने में डायल 112 में एएसआई के पद पर तैनात थे। 

बताया गया कि सोमवार की देर रात वे किसी काम से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गया-पटना एनएच-22 पर खनेटा गांव के समीप उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। घटना की पुष्टि करते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

परिजन की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पटना गोलीकांड: 'हमको जानू से मिलाओ...' पति की मौत के बाद बदहवास हुई पत्नी, बेटे के शव के पास टूट गया पिता