युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, गयाजी में 24 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप; 350 पदों पर होगी भर्ती
मानपुर प्रखंड कार्यालय में 24 सितंबर को एक जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा ...और पढ़ें

मानपुर में लगेगा जॉब फेयर। (फाइल फोटो)
HighLights
मानपुर प्रखंड कार्यालय में 24 सितंबर को जॉब कैंप।
एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा 350 सुरक्षा पदों पर भर्ती।
10वीं से इंटरमीडिएट पास, 19-40 वर्ष आयु वाले आवेदन करें।
संवाद सूत्र, मानपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में 24 सितंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र बोधगया की ओर से आयोजित कैंप में एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा पदों पर कुल 350 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इसमें सुरक्षा पदाधिकारी के 100, सुरक्षा गार्ड के 200 और सुपरवाइजर के 50 पद शामिल हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा 10वीं से इंटरमीडिएट तक निर्धारित है।
अभ्यर्थियों की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन 14 हजार से 45 हजार रुपये तक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ईपीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस व पेंशन सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। कैंप की प्रक्रिया निःशुल्क होगी। मानपुर प्रखंड के विद्यार्थियों में जॉब कैंप को लेकर उत्साह है।
विद्यार्थियों ने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- जॉब फेयर के बाद अब AI की बारी, पूर्णिया की बेटियां सीखेंगी प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और डेटा साइंस
यह भी पढ़ें- आरा में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 9 और 10 सितंबर को लगेगा जॉब फेयर
