आरा में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 9 और 10 सितंबर को लगेगा जॉब फेयर
आरा के जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में 9 और 10 सितंबर 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
आरा में 9-10 सितंबर 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेला।
करीब 50 कंपनियां विभिन्न पदों के लिए करेंगी चयन।
अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क पंजीकरण और प्रशिक्षण सत्र।
जागरण संवाददाता, आरा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा में 9 एवं 10 सितंबर को दो दिवसीय रोजगार मेला-2026 आयोजित होगा।
इसमें करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। आयोजन में प्रवेश और पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
10वीं उत्तीर्ण से लेकर यूजी और पीजी तक के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष रोजगार मेले में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ था।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सलाह
उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है, ताकि शैक्षणिक योग्यता और प्रोफाइल के आधार पर पूर्व शॉर्टलिस्टिंग की जा सके।
अभ्यर्थियों को अपडेटेड रिज्यूमे, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड, फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
साक्षात्कार की तैयारी के लिए कॉलेज परिसर में 8 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक विशेष प्रशिक्षण सत्र होगा। इसमें इंटरव्यू स्किल, सेल्फ इंट्रोडक्शन, कम्युनिकेशन और रिज्यूमे प्रस्तुति की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया में ऐतिहासिक रोजगार मेला : 10 हजार युवाओं की जुटी भीड़, 7882 को मिले नियुक्ति पत्र; 32 को गल्फ देशों का ऑफर
