विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात, दिव्‍यांग को जिंदा जला डाला

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 10:53 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 11:52 PM (IST)

बिहार के गया में अपराधियों के कहने पर एक दिव्‍यांग को घर से निकलने को कहा, लेकिन वह नहीं निकला। ...और पढ़ें

बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात, दिव्‍यांग को जिंदा जला डाला
बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात, दिव्‍यांग को जिंदा जला डाला

गया [जेएनएन]। बिहार के गया में बीती रात एक एक खौफनाक वारदात हुई। अपराधियों ने एक दिव्‍यांग को उसके घर में ही जिंदा जला डाला। इसके बाद वे आराम से भाग गए। घटना अतरी थाना के नरावट गांव में  हुई।

जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन अपराधी नरावट गांव के उपेंद्र पांडेय (50) के घर पर आ धमके। देर रात उन्‍होंने उपेंद्र को बाहर बुलाया, लेकिन अनहोनी कां भांप वे नहीं निकले। बताया जाता है कि  इसके बाद अपराधियों ने घर में आग लगा दी।

रात में घर घू-धूकर जल गया और उसके अंदर उपेंद्र भी जिंदा जल गए। घटना की रात वे घर में  अकेले थे। आज सुबह में पुलिस ने उनके शव के जले अवशेषों को बरामद किया। घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं  है।

यह भी पढ़ें:    पटना में तख्त श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की आतंकी धमकी, एक गिरफ्तार