गयाजी की बदलेगी तस्वीर: मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा 7 मंजिला हाईटेक बस स्टैंड
बिहार विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में गयाजी को 50 इलेक्ट्रिक बसें देने, आधुनिक बस स्टैंड बनाने और ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
गयाजी को मिलेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन होगा आधुनिक।
चालकों के कल्याण हेतु ऑनलाइन पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ।
आधुनिक बस स्टैंड, यात्री सुविधाओं का विस्तार, 'व्हेयर इज माय बस' एप।
जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।
वाहन चालकों के कल्याण के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के चालकों के निबंधन एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इसी माह के अंत तक एक ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना-2024 के अंतर्गत चालकों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा, भारी वाहन चालकों का प्रशिक्षण, पुनश्चर्या प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का प्रावधान है, अध्यक्ष ने गयाजी रेलवे स्टेशन से श्री विष्णुपद मंदिर तक महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित पिंक बस सेवा को और अधिक सुगम बनाने पर बल दिया।
परिवहन विभाग के नवाचारों एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण के साथ-साथ यात्री सुविधा, वाहन चालकों का सम्मान व सामाजिक सुरक्षा तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत बिहार के छह क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए कुल 400 बसें आवंटित की गई हैं, इनमें गयाजी 50 बसें निर्धारित हैं।
50 इलेक्ट्रिक बसें कराई गईं उपलब्ध
इसके तहत गयाजी को 50 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि गयाजी सहित बिहार के 31 स्थानों पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर अत्याधुनिक बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे।
अध्यक्ष ने गयाजी में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बहुमंजिला बस स्टैंड के भूतल पर पार्किंग, प्रथम एवं द्वितीय तल पर शापिंग कॉम्प्लेक्स तथा तीसरे से सातवें तल तक होटल एवं मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल विकसित करने की योजना की प्रगति की समीक्षा की।
अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर भी यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, यात्री शेड, संपर्क सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं हरियाली जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा, टिकटिंग और बसों की लाइव ट्रैकिंग के लिए जल्द ही 'व्हेयर इज मॉय बस' मोबाइल एप विकसित किया जाएगा, जिससे आवागमन की समस्त जानकारियां एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें- दरभंगा समेत उत्तर बिहार के 3 जिलों में 21 नवंबर से चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्ज में तय करेंगी 180 KM
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।