विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया के सूर्यकांत ने UPSC में लहराया परचम, बने कंपनी अभियोजक; अब केंद्र सरकार में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:17 PM (IST)

गया के सूर्यकांत ने संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी अभियोजक का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गया जिले और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

शेरघाटी निवासी सूर्यकांत

शेरघाटी निवासी सूर्यकांत

HighLights

  1. सूर्यकांत ने यूपीएससी परीक्षा में कंपनी अभियोजक का पद हासिल किया।

  2. भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

  3. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि।

संवाद सहयोगी, टिकारी(गयाजी)। गया जिले के शेरघाटी निवासी सूर्यकांत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल कर जिले और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

उनका चयन भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी अभियोजक (Company Prosecutor) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र की इस सफलता को शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

मानव भारती स्कूल से शुरू हुआ शिक्षा का सफर

सूर्यकांत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गया स्थित मानव भारती नेशनल स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने विधि स्नातक एवं कला स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कानून की शिक्षा के दौरान अर्जित ज्ञान और शैक्षणिक अनुभव ने उनके करियर को नई दिशा दी।

केंद्र सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी

यूपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के बाद सूर्यकांत को कंपनी अभियोजक के पद पर चयनित किया गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में होगी। उनकी सफलता से शेरघाटी सहित गया जिले के युवाओं में उत्साह है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बनी है।

कुलपति ने बताया विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात

सूर्यकांत की सफलता पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह विश्वविद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती है। उन्होंने सूर्यकांत को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कुलसचिव और लॉ विभाग के अधिष्ठाता ने भी दी बधाई

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा और विधि एवं शासन अध्ययन विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. अशोक कुमार ने भी सूर्यकांत को इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी उपलब्धि को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया।

शिक्षकों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

सूर्यकांत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि इस सफर में परिवार और शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि सही शिक्षा, मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पिता चलाते थे बक्सर में सैलून, बेटी बनी अफसर; चौथे प्रयास में ‍BPSC में हासिल किया 40वां रैंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।