Railway News: गया से पटना-हावड़ा और राजस्थान के लिए चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल
पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गया से पटना, हावड़ा और खातीपुरा के लिए कई ...और पढ़ें
-1794673323828_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गया से पटना के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 24 नवंबर तक।
खातीपुरा (राजस्थान) और हावड़ा के लिए भी विशेष ट्रेनें।
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ कम करने हेतु रेलवे का कदम।
जागरण संवाददाता, गयाजी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। डीडीयू रेल मंडल की ओर से जारी सूची में गया जंक्शन से खुलने और गया होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं।
इन ट्रेनों के परिचालन से पटना, हावड़ा और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गया-पटना के बीच ट्रेन संख्या 03622 गया-पटना अनारक्षित स्पेशल शनिवार से 24 नवंबर तक 11 फेरे लगाएगी।
यह गया से सुबह 6:10 बजे खुलकर 9:05 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03621 पटना-गया स्पेशल शनिवार से 24 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। यह पटना से सुबह 9:20 बजे खुलकर दोपहर 12:15 बजे गया पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 03624 गया-पटना स्पेशल शनिवार से 24 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। यह गया से दोपहर 1:30 बजे खुलकर शाम 4:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03623 पटना-गया स्पेशल भी 12 फेरे लगाएगी।
यह पटना से शाम 5:10 बजे खुलकर रात 8:35 बजे गया पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव चाकंद, बेला, मखदुमपुर, टेहटा, जहानाबाद, नदौल और तारेगना सहित अन्य स्टेशनों पर होगा।
खातीपुरा के लिए 20 घंटे 45 मिनट का सफर
गया से राजस्थान के खातीपुरा के लिए ट्रेन संख्या 09728 गया-खातीपुरा अनारक्षित स्पेशल का परिचालन किया गया। यह ट्रेन 13 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गया जंक्शन से रवाना हुई और 14 नवंबर को सुबह 10:15 बजे खातीपुरा पहुंची।
इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए गए थे। गया से खातीपुरा के बीच इसका सफर करीब 20 घंटे 45 मिनट का रहा। वापसी दिशा में जयपुर से ट्रेन संख्या 09727 जयपुर-गया स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गया पहुंची थी।
गया से खातीपुरा जाने वाली ट्रेन का ठहराव डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा सहित निर्धारित स्टेशनों पर था।
हावड़ा के लिए भी चली स्पेशल ट्रेन
गया-हावड़ा के बीच ट्रेन संख्या 03052 स्पेशल शनिवार को शाम पांच बजे गया जंक्शन से रवाना हुई। त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।