विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानपुर के भास्कर घाट पर रास्ता विवाद में पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, एक गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:03 AM (IST)

छठ महापर्व के दौरान मानपुर के भास्कर घाट पर रास्ते के विवाद में पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें दारोगा ...और पढ़ें

मानपुर के भास्कर घाट पर रास्ता विवाद में पुलिस टीम पर हमला (एआई जेनरेटेड इमेज)

मानपुर के भास्कर घाट पर रास्ता विवाद में पुलिस टीम पर हमला (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. छठ महापर्व के दौरान भास्कर घाट पर पुलिस टीम पर हमला।

  2. रास्ता विवाद में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी हुए घायल।

  3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, मानपुर। छठ महापर्व के दौरान फल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित भास्कर घाट पर रास्ते को लेकर हुए विवाद में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

इस घटना में मुफस्सिल थाने में पदस्थापित दारोगा रामबाबू सहनी समेत दो सिपाही घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घाट के संपर्क पथ को लेकर हुआ विवाद

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, भास्कर घाट जाने वाले संपर्क पथ को लेकर स्थानीय निवासी अंजनी सिंह और उसके बेटे अविनाश कुमार उर्फ मंटू सिंह का क्लब के सदस्यों के साथ विवाद हो गया था।

छठ पर्व के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुफस्सिल थाने के दारोगा रामबाबू सहनी दो सिपाहियों के साथ विवाद सुलझाने पहुंचे थे।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू हो गई। हमले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वरीय अधिकारियों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सिटी एसपी अभिनव कुमार और सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 32 वर्षीय अविनाश कुमार उर्फ मंटू सिंह को हिरासत में ले लिया।

दारोगा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

जख्मी एसआई रामबाबू सहनी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और लाइसेंसी हथियार जबरन छीनने का प्रयास करने सहित अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

प्राथमिकी में अंजनी सिंह और उसके बेटे अविनाश कुमार उर्फ मंटू सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- धनबाद होकर चलेगी टाटा छपरा छठ स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।