विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya News: आशीष भारती होंगे गया के नए एसएसपी, हरप्रीत को मिली विशेष शाखा की जिम्मेदारी

By neeraj kumarEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 31 Dec 2022 11:35 PM (IST)

राज्य सरकार ने तबादले आदेश जारी कर कई पदाधिकारियों और जनता को नए साल का तौहफा दे दिया है। वर्ष ...और पढ़ें

वर्ष 2022 के अंतिम दिन मगध रेंज के तीन बड़े पुलिस पदाधिकारि‍यों सहित अन्‍य का तबादला कर दिया गया है।
वर्ष 2022 के अंतिम दिन मगध रेंज के तीन बड़े पुलिस पदाधिकारि‍यों सहित अन्‍य का तबादला कर दिया गया है।

गया, जागरण संवाददाता: राज्य सरकार ने तबादले आदेश जारी कर कई पदाधिकारियों और जनता को नए साल का तौहफा दे दिया है। वर्ष 2022 के अंतिम दिन मगध रेंज के तीन बड़े पुलिस पदाधिकारि‍यों सहित अन्‍य का तबादला कर दिया गया है।

मगध रेंज के आईजी एमआर नायक को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में स्थानांतरण किया गया है। शाहबाद के डीआईजी क्षत्रनिल सिंह मगध रेंज के नये आईजी होंगे। गया को नये साल में नया पुलिस कप्तान मिला है। अब गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर आशीष भारती की पदस्थापना की गई है। आशीष पहले रोहतास में बतौर एसपी थे।

गया में एसएसपी रहीं हरप्रीत कौर की प्रोन्नति दी गई है। अब वह विशेष शाखा की डीआईजी होंगी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को बक्सर के पुलिस कप्तान की जिम्मेवारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: जनवरी से 8 करोड़ 71 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश