गया-चेन्नई और धनबाद-पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 21 कोच वाली सुपरफास्ट भी शामिल; चेक करें शेड्यूल-रूट
छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गया से चेन्नई के लिए 17 नवंबर को एकतरफा पूजा स्पेशल ...और पढ़ें

गया-चेन्नई और धनबाद-पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 21 कोच वाली सुपरफास्ट भी शामिल (AI Generated Image)
HighLights
गया-चेन्नई पूजा स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को छठ के बाद चलेगी।
धनबाद-पटना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को भीड़ के लिए।
यह ट्रेनें यात्रियों को त्योहार के बाद यात्रा में सुविधा देंगी।
जागरण संवाददाता, गयाजी। छठ के बाद परदेश लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गया से चेन्नई के बीच एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
गाड़ी संख्या 03689 गया-चेन्नई सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 17 नवंबर (मंगलवार) को सुबह 5:30 बजे गया जंक्शन से रवाना होकर अगले दिन 18 नवंबर (बुधवार) को शाम 4:20 बजे चेन्नई पहुंचेगी।
डीडीयू मंडल के चार स्टेशनों पर ठहराव:
ट्रेन का ठहराव डेहरी आन सोन में सुबह 6:27 बजे, सासाराम में 6:48 बजे, भभुआ रोड में 7:18 बजे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 8:23 बजे होगा। यहां से ट्रेन 8:30 बजे चेन्नई के लिए रवाना होगी।
21 कोचों से होगा परिचालन:
ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें दो दिव्यांगजन अनुकूल द्वितीय श्रेणी सह सामान एवं ब्रेकयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
इस स्पेशल ट्रेन से चेन्नई जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और त्योहार के बाद नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
धनबाद-पटना के बीच 12 नवंबर को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे धनबाद और पटना के बीच 12 नवंबर (गुरुवार) को एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन धनबाद से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे पटना पहुंचेगी। इससे गया और आसपास के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
ट्रेन धनबाद से चलने के बाद 10:56 बजे गोमो, 11:14 बजे पारसनाथ, 11:37 बजे हजारीबाग रोड, 11:55 बजे परसाबाद और 12:17 बजे कोडरमा पहुंचेगी। इन सभी स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव होगा।
इसके बाद ट्रेन दोपहर 1 बजे पहाड़पुर पहुंचेगी और 1:02 बजे पटना के लिए रवाना होगी। धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के यात्री सफर कर सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।