Move to Jagran APP

नक्‍सल क्षेत्र आमस में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या पर संशय अभी बरकरार

आमस थाना क्षेत्र के कोरमथू निवासी पिंकल भुइयां उम्र लगभग 25 वर्ष का पेड़ में लटका शव बरामद किया गया। रविवार की रात करीब नौ बजे शव की बरामदगी के बाद हत्या और आत्महत्या पर संशय बरकरार है। पुलिस गुत्‍थी सुलझाने में जुटी है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:43 AM (IST)
आमस में घटनास्‍थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी। जागरण।

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के कोरमथू निवासी पिंकल भुइयां उम्र लगभग 25 वर्ष का पेड़ में लटका हुआ शव बरामदगी के बाद पुलिस कारणों के छानबीन में जुट गई है। रविवार  को लगभग 9 बजे रात्रि में शव बरामदगी के बाद यह हत्या है या आत्महत्या इस बात की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या के रूप में देख रही है।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कोरमथु निवासी सुरेश भुईयां के 25 वर्षीय पुत्र पिंकल भुईयां के रुप मे की गई है। उन्होंने  बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर गहन जाँच चल रही है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक क्षेत्र के मजदूरों को दूसरे प्रदेश भेजने का काम करता था। रविवार को भी मजदूरों को लेकर अलहुआचक गांव के समीप जी टी रोड पर वह वाहन बिठाने गया था। देर होने पर पत्नी ने फोन कर पूछा तो उसने अलहुआचक गांव में होने की बात बताया। मृतक के घर के लोगों ने आमस पुलिस को बताया है कि पिंकल  घर फोन करके ये बोला कि लास्ट बार बेटी से बात करा दो।

यह बात सुनकर घर के लोग बेचैन हो गए। फिर अल्हुआचक ढूंढ़ने के लिए निकल पड़े। घर के लोग लगातार मृतक के मोबाइल पर भी कॉल कर रहे थे। इसी बीच  गांव से कुछ दूरी पर  खेत मे मोबाइल की आवाज और रौशनी दिखाई पड़ी। जब लोग वहाँ पहुंचे तो देखकर हैरत में पड़ गए।  देखा कि पेड़ से पिंकल का शव मफलर में बांध कर लटकाया हुआ है। इस घटना के बाद एक ओर जहां पिता सुरेश भुईयां , माता किरण देवी व पत्नी संजू देवी का रोते रोते बुरा हाल है। वहीं देढ साल की मासूम बेटी सोनाक्षी कुमारी भी रोए जा रही थी। नन्ही बेटी के आंखों से भी आंसू बह रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दी है। सोजन और गांव के लोगों ने कहा कि पिंकल का किसी से कोई झगड़ा विवाद नहीं था। निकट समय में किसी से कोई लेन-देन का भी मामला नहीं हुआ था। फिर आखिर कौन सा वजह हुआ कि पिंकल ने मौत को गले लगा लिया। स्वजन और पुलिस दोनों के बीच सवालिया निशान है। स्वजन भी नहीं समझ पा रहे हैं कि पिंकल ने अपनी जान क्यों दी। पुलिस अब इन दो तीन बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.