विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 रुपये किलो पहुंचा शरीफा, अनानास से लेकर महताब तक की भारी डिमांड; गयाजी में छठ पर बढ़े फलों के दाम

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:23 AM (IST)

छठ महापर्व के नहाय-खाय के साथ ही गया के बाजारों में फलों की मांग काफी बढ़ गई है।

फलों के बढ़े दाम। (जागरण)

फलों के बढ़े दाम। (जागरण)

HighLights

  1. नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई।

  2. गया के बाजारों में फलों की मांग काफी बढ़ी।

  3. शरीफा 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

जागरण संवाददाता, गयाजी। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई है। इसके साथ ही शहर के बाजारों में फलों की मांग काफी बढ़ गई है।

छठ पर्व को लेकर फल मंडियों में सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के केदारनाथ मार्केट और गांधी मैदान में फलों की जमकर बिक्री हो रही है।

वहीं, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे भी अस्थायी रूप से फलों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर भी ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार फलों की खरीदारी कर रहे हैं।

छठ पर्व को लेकर इस बार फलों के कारोबार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। केदारनाथ मार्केट के फल विक्रेता उदय कुमार ने बताया कि फल कारोबारियों को छठ पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस बार बाजार में फलों की मांग अच्छी है। छठ पर्व के दौरान सौ से अधिक ट्रक फलों की बिक्री होने की उम्मीद है। मंडी में सबसे अधिक मांग केला और सेब की है। अब तक 35 ट्रक केला, 60 ट्रक सेब और 10 ट्रक संतरा मंडी में पहुंचा है।

इसके अलावा अन्य फल भी करीब 30 ट्रक आए हैं। इस बार फलों में शरीफा सबसे महंगा बिक रहा है। बाजार में इसकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो है।

ग्राहकों की अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से चार दिनों के लिए केदारनाथ मार्केट से फल मंडी को गांधी मैदान में स्थानांतरित किया गया है। यहां सुबह से रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रह रही है।

फलों एवं सब्जियों की दर सूची

(दाम किलोग्राम में — जहां पीस लिखा है वहां प्रति पीस)

क्र. फल / वस्तु दाम
1 सेब 100 रुपये
2 केला 500 से एक हजार रुपये कांधी
3 संतरा 100 रुपये
4 सकरकंद 40 रुपये
5 सिंघाड़ा 80 रुपये
6 सुथनी 100 रुपये
7 शरीफा 400 रुपये
8 अमरूद 100 रुपये
9 केशोर 10 रुपये पीस
10 महताब 50 रुपये पीस
11 अनानस 50 रुपये पीस
12 अंगूर 300 रुपये
13 अदरक 70 रुपये
14 धनबेर 80 रुपये
15 ईख 50 रुपये पीस

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व 2026 : नहाय-खाय पर आसमान छू गए कद्दू के भाव: भागलपुर में ₹ 1000 Kg तक बिका, 50-100 ग्राम खरीदते दिखे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।