Move to Jagran APP

आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन के निर्माण पर ब्रेक, राशि खर्च करने से रेलवे का इनकार,...2008-09 के रेल बजट में था शामिल

परसथुआं-कोचस से होकर गुजरने वाली 147 किलोमीटर लंबी आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन के निर्माण पर विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है। विभाग ने इस रेल लाइन के निर्माण पर खर्च होने वाली राशि को रोक दी है। जानकारी आरटीआइ कार्यकर्ता निराला चौधरी द्वारा मांगी सूचना से हुई है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Mar 2022 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2022 12:02 PM (IST)
आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन के निर्माण कार्य पर लगी ब्रेक, सांकेतिक तस्वीर

 धनंजय पाठक, सासाराम : रोहतास। जिले के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोगों को अपने गांव से होकर ट्रेन का सफर करने का सपना फिलहाल पूर्ण होते नहीं दिख रहा है। परसथुआं-कोचस से होकर गुजरने वाली 147 किलोमीटर लंबी आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन के निर्माण पर विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है। विभाग ने इस रेल लाइन के निर्माण पर खर्च होने वाली राशि को रोक दी है। जिसके बाद क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस परियोजना के पूरी तरह से बंद होने का भय सताने लगा है। इसकी जानकारी आरटीआइ कार्यकर्ता निराला चौधरी द्वारा मांगी सूचना से हुई है। 

loksabha election banner

खर्च होने वाली राशि पर अगले आदेश तक रोक 

रेलवे अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि परियोजना को स्थायी रूप से बंद तो नहीं किया गया है परंतु रेल लाइन के निर्माण पर खर्च होने वाली राशि को अगले आदेश तक रोक दी गई है। डीडीयू रेल डिवीजन के उपमुख्य अभियंता निर्माण रामेश्वर सिंह ने आरटीआइ जवाब में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2008-09 के रेल बजट में आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन को शामिल किया था। 

आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन के लिए 17 स्टेशन व हाल्ट प्रस्तावित

147 किलोमीटर लंबी आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन के लिए 17 स्टेशन व हाल्ट प्रस्तावित है। जिसमें रोहतास जिला के भलुनी, दिनारा, कोचस व परसथुआं के अलावा भोजपुर के आरा-उदवंतनगर, कौनरा, ईसरी, जगदीशपुर, आयर, बक्सर के कड़सर, कैमूर के समहुता, भभुआ रोड, बारे, भभुआ टाउन व मुंडेश्वरी धाम प्रस्तावित है। रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो गया है, परंतु दस्तावेजों को अंतिम रूप से अनुमोदन के लिए कार्यालय को नहीं भेजा गया है। साथ ही आगे के कार्य के लिए राशि पर रोक लगा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के आम बजट में इस रेल लाइन पर खर्च का प्रावधान किया गया है। 

आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन अति-महत्वाकांक्षी रेल परियोजना

कोचस निवासी खेदन प्रसाद सिंह, विक्रमा सिंह, मदन सिंह कुशवाहा समेत अन्य ने कहा कि आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन अति-महत्वाकांक्षी रेल परियोजना है। इसके पूरा होने से आमलोगों को आरा-पटना जाने में सहूलियत हो जाएगी, लेकिन केंद्र सरकार इस परियोजना को पूरी करने में उत्साहित नहीं है। केंद्र सरकार पिछले कई आम बजट में शाहाबाद क्षेत्र को उपेक्षित करने का काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.