विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya Crime News: बंदूक की नोक पर नाबालिग छात्रा को रास्‍ते से उठाया, सामूहिक दुष्‍कर्म कर 3 आरोपी हुए फरार

By pradeep kumarEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 06 Dec 2022 11:53 PM (IST)

गया के आमस प्रखंड में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। जहां आरोप‍ियों ने छात्रा को रास्‍ते से गन पॉइंंट पर अपनी बाइक पर बैठाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़‍िता ने परिजनों के साथ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।
नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

आमस, संवाद सूत्र: गया जिले के आमस प्रखंड के एक गांव में नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। नाबालिग दूध लेने जा रही थी तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे पिस्टल की नोक पर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर एक सुनसान स्थान पर लगे कंटेनर ट्रक में ले गए। जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर उसे छोड़ दिया।

घटना के चार दिन बाद पीड़िता परिजनों के साथ आमस थाना पहुंची। जहां से पूछताछ करने के बाद उन्‍हें महिला थाना भेजा गया। मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के परिजन ने मंगलवार को शेरघाटी के एएसपी के रामदास से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। वहीं, गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। बुधवार को कोर्ट में पीड़‍ित छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता ने जिन आरोपियों के नाम बताएं हैं उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। जल्‍द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Saran News: युवती को भारी पड़ी फेसबुक पर दोस्‍ती, शादी के बाद परेशान कर रहा सिरफिरा आशिक

यह भी पढ़ें- 7 साल की बच्ची को युवक के चंगुल से छुड़ाया, परिवार से बिछड़ गई थी मासूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।