मांगों को ले एक दिवसीय हड़ताल
जागरण संवाददाता, गया : बिहार प्रदेश वार्ड पंच सदस्य संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के आह्वान पर
जागरण संवाददाता, गया : बिहार प्रदेश वार्ड पंच सदस्य संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के आह्वान पर मगध प्रमंडल आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय भूख-हड़ताल पर सदस्य शुक्रवार को बैठे। समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय भूख हड़ताल संपन्न हुई। संचालन प्रमंडलीय संयोजिका हेमंती देवी, जिला संयोजक भेला ठाकुर एवं कैलाश प्रसाद ने किया। वक्ताओं ने धरनास्थल से 17 सूत्री मांग पत्र को लेकर अपनी बात रखी।
वक्ताओं ने वेतन 5000 रु, बैठक भत्ता 600 रु, 2006 से वार्ड पंच सदस्यों को आजीवन पेंशन 2500 रु, वार्ड पंच सदस्यों को संपूर्ण अधिकार देने व अन्य मांग को लेकर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि जीतन राम मांझी सरकार के खिलाफ मांग पूरी न होने पर जुझारू तरीके से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।