विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही सप्तक्रांति के इंजन पर चढ़ा युवक, ऊपर से गुजर रहा था करंट; फिर ऐसे बचाई गई जान

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:14 PM (IST)

चकिया स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर एक युवक के चढ़ने से करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। ...और पढ़ें

HighLights

  1. युवक सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर हंगामा कर रहा था।

  2. बिजली काटकर बड़े हादसे को टाल दिया गया।

  3. आरपीएफ और जीआरपी ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

संवाद सहयोगी, चकिया। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही 12557 सप्तक्रांति ट्रेन के इंजन पर चढ़े एक युवक के हंगामे के कारण चकिया स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी रही और ट्रेन खड़ी रही।

स्टेशन अधीक्षक शंभू ठाकुर ने बताया कि ट्रेन जब गुमटी संख्या 137 ए से गुजर रही थी, तभी गेटमैन इंद्र कुमार मंडल और आरपीएफ जवान चंद्रगुप्त यादव ने सूचना दी कि एक युवक इंजन पर चढ़ा हुआ है। स्टेशन अधीक्षक ने समस्तीपुर कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। 

युवक इंजन के ऊपर चढ़ने लगा

ट्रेन स्टेशन पहुंचकर रुकी तो युवक इंजन के ऊपर चढ़ने लगा। वहां से उच्च क्षमता वाली बिजली की तार गुजरती है। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन के ऊपर से गुजरने वाली लाइन की बिजली काट दी गई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

बिजली काटे जाने के बाद भी युवक इंजन के ऊपर बिना कपड़ों के हंगामा करता रहा। सूचना पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों तथा जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। युवक को नीचे उतारने के बाद लोगों ने उसे कपड़े पहनाए।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार झा ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम गुलशन कुमार विंद और पिता का नाम रामप्रवेश विंद बताया। वह मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के असरगंज का निवासी है। आरपीएफ ने युवक के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए उसके स्वजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू की है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 50 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।