विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 50 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:36 PM (IST)

मुजफ्फरपुर पुलिस ने सस्ते सोलर प्लेट का झांसा देकर 50 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का ...और पढ़ें

डीएसपी ने बताया कि ठगी की गई 50 लाख रुपये की राशि में से 34 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि ठगी की गई 50 लाख रुपये की राशि में से 34 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। 

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में 50 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश।

  2. सस्ते सोलर प्लेट का झांसा देकर की गई थी ठगी।

  3. गया से एक आरोपी विकास कुमार को किया गया गिरफ्तार।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Cyber Fraud Case: जिले में सस्ते और आधे दाम पर सोलर प्लेट समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले में गया जिले के महकार इलाके से विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल और चेकबुक जब्त की गई है। ठगी की गई कुल राशि में से 34 लाख रुपये पुलिस ने होल्ड करा दिए हैं।

इसे पीड़ित को वापस कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी और कार्रवाई की जानकारी दी।

सस्ते सोलर प्लेट का झांसा देकर ठगी

डीएसपी ने बताया कि बरूराज निवासी विजय ठाकुर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सस्ते और आधे दाम पर सोलर प्लेट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर उनसे करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

शिकायत के आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और घटना में संलिप्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य सदस्यों की मिली जानकारी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान विकास कुमार ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर साइबर ठगी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

उसका संबंध अंतरजिला साइबर फ्राड गिरोह से बताया जा रहा है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि ठगी की गई 50 लाख रुपये की राशि में से 34 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। इस राशि को वादी के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

इसके लिए गया समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों की पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।