विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के सालों बाद प्रेमजाल में फंसाकर घर ले आया लड़की, बीच में आई पत्नी तो बच्चों के साथ सुला दी मौत की नींद

By Vikash Kumar SinghEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 06 Dec 2023 05:34 PM (IST)

Bihar Crime News बिहार में पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र में के रामाग्या गांव में एक पिता ने अपनी ...और पढ़ें

पत्नी और दोनों बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या। (सांकेतिक फोटो)
पत्नी और दोनों बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. कमरे में पलंग पड़ा मिला पत्नी और दोनों बच्चों का शव।
  2. पति समेत घर के सदस्य घर छोड़ हुए फरार।
  3. सूचना पर पहुंचे डीएसपी, जांच में जुटी पुलिस।

संवाद सूत्र, केसरिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र में खिजिरपुरा बेनीपुर पंचायत के रामाग्या गांव में एक पिता ने अपनी पत्नी और दो बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पति समेत घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे केसरिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस-बल के साथ पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

घटना के संबंध में बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र खिजिरपुरा बेनीपुर पंचायत के रामाग्या गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी और दो अबोध बच्चे की मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए थे।

वहीं, मृतका अरविंद कुमार यादव की 26 वर्षीय पत्नी रेणु कुमारी और उसके दो बेटों एक 6 वर्षीय राजकपूर और डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषव का शव पलंग पर पड़ा मिला।

कब होगी गिफ्तारी ?

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। उसके परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्नी को करता था प्रताड़ित

खिजिरपुरा बेनीपुर पंचायत के रामाग्या गांव निवासी बालदेव राय के पुत्र अरविंद कुमार यादव की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव निवासी हरेंद्र राय की पुत्री रेणु कुमारी से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

शादी के बाद से ही अरविंद कुमार द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसे लेकर कई बार पंचायती के माध्यम से मामले को शांत कराया गया। बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच रेणु कुमारी ने दो पुत्र को जन्म दिया था।

अवैध संबंध में हत्या ?

घटना को लेकर चर्चा है कि अरविंद कुमार का कहीं अवैध संबंध भी था। अरविंद कुमार द्वारा एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर लाया गया था। इसके बाद से पारिवारिक विवाद और बढ़ गया। मंगलवार की रात को रेणु कुमारी सहित दोनों पुत्रों की हत्या गला दबाकर कर दी गई।

जेल जा चुका है आरोपी पति

इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने अरविंद कुमार, उसके पिता बालदेव राय, उसके दोनों भाई सहित मामा सुजीत यादव, चाचा सुनील यादव को आरोपित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद राय आर्म्स के साथ पकड़े जाने पर जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Chirag Paswan: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर पासवान का 'सनातन कार्ड', क्या फिर छिड़ेगा सियासी संग्राम?

Khagaria News: कर्नाटक हादसे में खगड़िया के राजेश ने भी गंवाई जान, सूचना मिलते ही पसरा मातमी सन्नाटा