विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Virat Ramayan Mandir: बिहार में विश्व के सबसे बड़े अखंड शिवलिंग की स्थापना, जानिए इसकी खासियत

Published: Sat, 17 Jan 2026 09:10 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Jan 2026 06:50 PM (GMT+05:30)

पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में World Biggest Shivling सहस्र लिंगम की स्थापना के लिए पीठ पूजा ...और पढ़ें

HighLights

  1. विराट रामायण मंदिर में सहस्र लिंगम स्थापना के लिए पीठ पूजा।

  2. समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी व सायण कुणाल यजमान बने।

  3. 33 फीट ऊंचा सहस्र लिंगम महाबलीपुरम में निर्मित।

जागरण संवाददाता कैथवलिया (पूर्वी चंपारण)। कल्याणपुर स्थित कैथवलिया स्वनाम धन्य जानकी नगर में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व के सबसे बड़े अखंड 33 फीट ऊंचे शिवलिंग (सहस्त्रलिंगम) की स्थापना हुई।

आगम विधि से सुबह आठ बजे इसकी पूजा हुई। पीठ पूजा के लिए चारों वेदों के ज्ञाता विद्वान आचार्यों ने मंत्रोच्चारण किया। महादेव की नगरी काशी (वाराणसी), मिथिला व भारतवर्ष के विभिन्न नगरों से आए विद्वान पंडितों ने ईशान संहिता के अनुसार शिवलिंग की उत्पति की जानकारी दी और उसी तिथि नरक निवारण चतुर्दशी के पुण्य अवसर पर सहस्त्रलिंगम की स्थापना के लिए मंत्रोच्चारण शुरू किया।

C-320-1-MZF1011-482907

C-320-1-MZF1009-482919

सबकी नजर क्रेन से उठाए जा रहे अखंड शिवलिंग को अपलक निहारती रहीं। सुबह 10:45 बजे क्रेन से शिवलिंग को आधार पीठ पर रखने की शुरू प्रक्रिया 11:57 बजे संपन्न हुई। इस पल के साक्षी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बने। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया। मंदिर के प्रारूप को भी देखा।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 2.48.53 PM

शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री अशोक चौधरी। साथ में सांसद शांभवी चौधरी, उनके पति सायण कुणाल और मंत्री विजय कुमार चौधरी। फोटो जागरण 

बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Sinha ने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में पद्मश्री कुणाल किशोर के योगदान पर दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि यह सपना आचार्य किशोर कुणाल ने देखा था, आज पूरा हो रहा। यह सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का पल है।

निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में बने 36 फीट ऊंचे आधार पीठ में स्थापित 33 फीट ऊंचे अखंड शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु व शिव भाग बने हैं। शिवलिंग निर्माण में शिल्पकारों का नेतृत्व करने वाली हेमलता देवी व पुत्र विनायक वेंकेट रमण बताते हैं कि एक ही पत्थर से इतने बड़े सहस्त्रलिंगम का निर्माण पहली बार हुआ है।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 12.58.06 PM (1)

शंकर के रूप में पहुंचा एक भक्त

2015 में महावीर मंदिर न्यास के तत्कालीन सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने सहस्त्रशिवलिंगम निर्माण का प्रस्ताव रखा। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में विशाल पत्थर का चयन हुआ।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 2.45.35 PM

पट्टीकाडू गांव में 37 फीट ऊंचे व 354 टन वजनी ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थर से शिवलिंग का निर्माण शुरू हुआ। आचार्य कुणाल ने कई धर्म ज्ञाताओं से जानकारी ली। स्वयं ग्रंथों का अध्ययन किया। शिवलिंग में तीन भाग बनाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 2.51.10 PM

प्रथम भाग ब्रह्मा, मध्य भाग विष्णु व शीर्ष भाग को शिव भाग कहते हैं। ब्रह्मा भाग छह फीट, विष्णु भाग नौ फीट व शिव भाग 18 फीट है। ब्रह्मा भाग आधार पीठ के अंदर रखा जाता है। विष्णु भाग में अर्घा निर्माण होता है और शिव भाग में जलाभिषेक। इसे आकार देने में सात साल लगे।

C-320-1-MZF1057-482863

 शिवलिंग का शिव भाग आधार पीठ के शीर्ष व अर्घा के अग्र में होगा। 36 फीट ऊंचे आधार पीठ व 18 फीट ऊंचे शिव भाग को मिला इसकी ऊंचाई भूतल से 54 फीट है।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 12.50.04 PM (2)

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मंदिर के चारो ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोगों ने शिव मंत्र जप किया और महिलाएं महादेव के मंगलगीत गाती रहीं।  

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और उनके पति सायण कुनाल यजमान के रूप में बैठ हुए हैं। सायण कुणाल महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव भी हैं।

Sambhavi chaudary

विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्र लिंगम की पीठ पूजा के लिए हो रहे यज्ञ के अनुष्ठान में यजमान के रूप में बैठे महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव सायण कुणाल व उनकी धर्मपत्नी समस्तीपुर की सांसद सांभवी चौधरी।

याद रहे कि 20 जून, 2023 को विराट रामायण मंदिर के निर्माण के लिए शिलापूजन का कार्य धार्मिक न्यास परिषद पटना के तत्कालीन अध्यक्ष आर्चाय किशोर कुणाल के नेतृत्व में की गई थी। तब से लगातार डेढ़ वर्षों तक प्रतिदिन ढाई सौ मजदूरों ने काम किया और जमीन के अंदर सौ फीट से कुल 3102 स्तंभ खड़े किए।

Virat Ramayan Mandir (2)

विराट रामायण मंदिर परिसर में बने आधार पीठ के पास लगा धार्मिक न्यास परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष व मंदिर निर्माण के प्रणेता आचार्य किशोर कुणाल की लगी होर्डिंग। फोटो जागरण 

नींव का कार्य पूरा करने के बाद परिसर में आधारपीठ तैयार किया गया, उसपर आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाये गये 33 फीट ऊंचे सहस्रलिंगम की स्थापना हुई।

210 मीट्रिक टन वजनी इस शिवलिंग को एक ही पत्थर से बनाया गया है। इसे बनाने में 10 साल लगे हैं। इस पर 1008 सहस्त्रलिंगम तैयार किया गया है। इसे बनवाने का काम बिहार धार्मिक न्यास पर् के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक कुणाल ने शुरू करवाया था। 

Shivling

जानकी नगर स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में पीठ पूजा के लिए खड़ा किया गया शिवलिंग। फोटो जागरण 

सम्राट चौधरी ने X पोस्ट के जरिए इस कार्यक्रम को लेकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के स्थापना समारोह के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह दिव्य आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन गौरव को और अधिक सशक्त करेगा।"

Shambhavi (1)

शिवलिंग की पूजा करती हुई सांसद शांभवी चौधरी। फोटो जागरण 

यह भी पढ़ें- विराट रामायण मंदिर से शुरू होगी CM नीतीश के दूसरे दिन की समृद्धि यात्रा, 138 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- World Biggest Shivling : विराट रामायण मंदिर का अद्भुत निर्माण, 18 महीने, 250 मेहनती हाथों की ताकत

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में दिव्य दृश्य: विराट रामायण मंदिर में विराजेंगे महादेव, रचेगा आस्था का नया अध्याय

यह भी पढ़ें- विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को सहस्त्र शिवलिंगम स्थापना, सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।