विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

World Biggest Shivling : विराट रामायण मंदिर का अद्भुत निर्माण, 18 महीने, 250 मेहनती हाथों की ताकत

By Sanjay UpadhyayEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 16 Jan 2026 05:55 PM (IST)

World Biggest Shivling Installation : पूर्वी चंपारण के जानकी नगर में बन रहे विराट रामायण मंदिर में शनिवार को सहस्त्रलिंगम ...और पढ़ें

विराट रामायण मंदिर परिसर में खड़ा किया जा रहा शिवलिंग। जागरण

विराट रामायण मंदिर परिसर में खड़ा किया जा रहा शिवलिंग। जागरण

HighLights

  1. सहस्त्रलिंगम की स्थापना पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में।

  2. मंदिर 120 एकड़ में फैला, 22 मंदिर और 12 शिखर होंगे।

  3. अयोध्या-जनकपुर के बीच रामजानकी पथ पर स्थित है।

जागरण संवाददाता, मोतिहारी। World Biggest Shivling Installation time : महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया स्थित जानकी नगर में बनवाए जा रहे दिव्य, भव्य व रम्य विराट रामायण मंदिर में बनकर तैयार आधार पीठ में शनिवार को देवाधिदेव के सहस्त्रलिंगम की स्थापना हो जाएगी।

पीठ पूजा के लिए जानकी नगर में पांच जनवरी को पहुंचे सहस्त्रलिंगम की पूजा के लिए विभिन्न प्रदेशों से लोग पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच मंदिर निर्माण में अबतक की प्रक्रिया को जानने की उत्सुकता भी है। मंदिर निर्माण के लिए सौ फीट की गहराई से कुल 3102 स्तंभ निकाले गए हैं।

भार धारण क्षमता की तकनीकी जांच के बाद जमीन से नींव तक का काम पूरा करने में निर्माण एजेंसी सनटेक इंफ्रा साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को करीब डेढ़ साल लगे। इसके लिए प्रतिदिन दो से ढाई सौ के बीच श्रमिकों ने लगातार काम किया। इसके बाद नींव का काम पूरा किया जा सका। यहां स्थापित हो रहे शिवलिंग की ऊंचाई व गोलाई 33 फीट है।

वजन 200 टन है। 120 एकड़ में फैले मंदिर परिसर में कुल 22 मंदिर व 12 शिखर होंगे। मंदिर की लंबाई 1080 व चौड़ाई 540 वर्गफीट होगी। सबसे ऊंचे शिखर की ऊंचाई 270 फीट होगी।इसके बाद एक शिखर 190, चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, पांच शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी। परिसर की भव्यता देखने के लिए अभी से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

मंदिर में महादेव के सन्मुख होंगे नारायण

मंदिर की विशेषता यह होगी कि यहां देवाधिदेव संग नारायण भी मुख्य मंदिर में विराजेंगे। वो महादेव के सन्मुख होंगे। परिसर में मंदिर के अतिरिक्त जानकी नगर विकसित किया जाना है। इस नगर में गुरुकुल, धर्मशाला व साधना के लिए आश्रम के अतिरिक्त देवी सीता के सिद्धांतों के अनुरूप जनकल्याण से जुड़े विशेष केंद्र विकसित किए जाएंगे।

श्रीराम की अयोध्या से देवी सीता के धाम जनकपुर के लिए निकल रहे रामजानकी पथ के बीच है मंदिर


विराट रामायण मंदिर की एक और विशेषता है कि संसार के सबसे दिव्य व भव्य मंदिर के रूप में प्रसिद्धि पा रहा विराट रामायण मंदिर प्रभु श्रीराम के नगर अयोध्या व देवी सीता के धाम जनकपुर के बीच चयनित उस भूखंड पर हो रहा, जिसका नामकरण जानकी नगर के रूप में किया गया है। अयोध्या से इस मंदिर की दूरी 315 किलोमीटर है। जनकपुरधाम से करीब 115 किलोमीटर है। बिहार की राजधानी पटना से 120 किलोमीटर है। सबसे अहम यह भी कि मंदिर जिस वर्तमान केसरिया चकिया पथ के किनारे बन रहा उसे रामजानकी पथ में अपग्रेड किया जा रहा है। यानी अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए बन रही रामजानकी पथ के किनारे जानकी नगर में यह मंदिर अपने स्थान संग अपनी भव्यता के लिए समस्त संसार में विख्यात होगा।

‘मंदिर निर्माण के लिए हुए शिला पूजन के बाद से 20 जून 2023 से लगातार काम चला है। बीच-बीच में वर्षा व अन्य कारणों से काम प्रभावित भी हुआ। इन सबके बीच कुल डेढ़ साल यानी 18 महीने लगातार काम किया गया। इस दौरान प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ मजदूरों ने काम किया। कामगारों के श्रम का नतीजा है कि आज मंदिर के नींव का काम पूरा होने के साथ आधार पीठ भी तैयार हो गया है।’
श्रवण कुमार झा, परियोजना निदेशक, सनटेक , इंफ्रा साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।