ट्रेन से ट्रैवल करने वाली लड़कियों के सामान पर RPF की नजर, बिहार में 'नेहा झा' की गिरफ्तारी का दिखा असर
समस्तीपुर में एक लड़की के ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में शराब मिलने के बाद, रक्सौल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ...और पढ़ें

ट्रेन से ट्रैवल करने वाली लड़कियों के सामान पर RPF की नजर, बिहार में 'नेहा झा' की गिरफ्तारी का दिखा असर
HighLights
समस्तीपुर में शराब बरामदगी के बाद रक्सौल में जांच तेज।
आरपीएफ और रेल पुलिस यात्रियों के सामानों की कर रही सघन तलाशी।
महिलाओं व लड़कियों के लगेज पर विशेष नजर, शराब तस्करी रोकने हेतु।
संवाद सहयोगी, रक्सौल। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी नेहा झा नाम की लड़की के ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में शराब की बरामदी के बाद रक्सौल स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की सघन जांच की जारी है।
इसको लेकर आरपीएफ व रेल पुलिस द्वारा खासकर महिला के साथ लड़कियों के लगेज की तलाशी कर रही है, ताकि शराब की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके।
रक्सौल स्टेशन पर सघन जांच
इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित ए ग्रेड दर्जा प्राप्त रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सघन जांच का नजारा देखने को मिल रहा है। आरपीएफ व रेल पुलिस की स्टेशन पर तैनाती की गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर और रेल थानाध्यक्ष कर रहे मॉनिटरिंग
आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी व रेल थानाध्यक्ष संजीव कुमार जांच अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। दूसरे राज्यों से रक्सौल स्टेशन आने वाली ट्रेनों से उतरने वाली महिलाओं के साथ लड़कियों के लगेज पर रेल प्रशासन की तिरछी नजरें हैं।
आनंद बिहार के साथ हावड़ा से आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। कुछ इस तरह का नजारा शुक्रवार को स्टेशन पर देखने को मिला।
लड़कियों का पहचान पत्र भी देखा जा रहा
हावड़ा से रक्सौल पहुंची एक लड़की के लगेज की रेल पुलिस द्वारा सघन जांच की गई। साथ ही लड़कियों के पहचान पत्र को भी देखा गया। बता दें कि ट्रेनों से शराब की तस्करी करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि बीते दिनों स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से नई दिल्ली से समस्तीपुर स्टेशन पहुंची नेहा झा के ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की जब्ती के बाद आरपीएफ व रेल पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
