विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के बारा में झड़प: अधूरे अस्पताल के उद्घाटन के दौरान पथराव और गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM (IST)

नेपाल के बारा जिले की फेटा गांवपालिका में एक अस्पताल के उद्घाटन के दौरान हुए विवाद में गोली लगने से ...और पढ़ें

घटना का विरोध करते लोग। (जागरण)

घटना का विरोध करते लोग। (जागरण)

HighLights

  1. अस्पताल उद्घाटन विवाद में युवक को गोली लगी।

  2. पूर्व-वर्तमान मेयर समर्थकों व ग्रामीणों में झड़प हुई।

  3. बारा जिले में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात।

जागरण संवाददाता, रक्सौल। भारत के सीमावर्ती नेपाल के बारा जिला फेटा गांवपालिका तीन में एक बुनियादी अस्पताल के उदघाटन के दौरान उत्पन्न विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है।

जिसे उपचार के लिए नेशनल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए काठमांडू रेफर कर दिया है।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस कैंप कर रही है। घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र पासवान के पुत्र आदित्य पासवान के रुप में हुई है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, पथराव और हवाई फायरिंग की घटनाओं के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर के समर्थकों के बीच उत्पन्न विवाद तूल पकड़ लिया। जिसे शांत कराने के मौके पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान युवक के पेट में गोली लग गई। जिसेवह गंभीर रुप से घायल हो गया।

NEPAL Hospital Firing

जख्मी को इलाज के लिए ले जाते लोग।

फेंटा नगरपालिका में शनिवार को संघीय सरकार द्वारा बनाए गए 15 बेड के अस्पताल के उद्घाटन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ग्रामीण अधूरे अस्पताल के उद्घाटन का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

तब पूर्व और वर्तमान मेयर के समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़कर झड़प में तब्दील हो गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। जिसे मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।

मौके पर पहुंचे डीएसपी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेमरा एरिया पुलिस ऑफिस से अतिरिक्त सहायता के लिए डीएसपी दयाकृष्ण भट्ट मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काम कर रही है। बारा जिला के मुख्य जिलाधिकारी खडानंद अधिकारी ने बताया कि कानून, न्याय और संसदीय मामलों की समिति की अध्यक्ष समीक्षा बासकोटा का एक नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के लिए फेंटा जाने का कार्यक्रम तय था।

हालांकि, जैसे ही अध्यक्ष बासकोटा कलैया पहुंचीं, ग्रामीण नगरपालिका के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों के बीच भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

वहीं घटना के कारणों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस, स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एजेंट को OTP बेचने का मामला: रक्सौल से UP-झारखंड तक फैला नेटवर्क, जांच में जुटी आंध्र पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।