विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raxual News: लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, नेपाल में चेन्नई के पर्यटक की मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:31 PM (IST)

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर हो गई, जिसमें चेन्नई के ...और पढ़ें

लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर।

लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर।

HighLights

  1. नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए।

  2. चेन्नई के पर्यटक वसंत कुमार बालारामुडु की मौत।

  3. हादसे में दो पायलट समेत तीन लोग घायल हुए।

जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। नेपाल के पहाड़ी इलाके में मंगलवार की सुबह आसमान से जमीन पर उतरते वक्त दो हेलीकॉप्टरों के बीच ऐसी टक्कर हुई कि एक पर्यटक की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए।

हादसा सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान हुआ। मृतक की पहचान भारत के चेन्नई, तमिलनाडु निवासी वसंत कुमार बालारामुडु के रूप में हुई है। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट भी घायल हुए हैं।

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए हेलीकॉप्टर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका-4 स्थित फेरिचे हेलीपैड पर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर लैंडिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट घायल

हादसे में फिशटेल एयर के पायलट रबींद्र प्रजापति और डायनेस्टी एयर के पायलट प्रजल केसी घायल हो गए। इनके अलावा भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक 49 वर्षीय शैलेश कुमार पटेल भी जख्मी हुए हैं। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

घायल शैलेश कुमार पटेल और फिशटेल एयर के पायलट रबींद्र प्रजापति को प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से ललितपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, डायनेस्टी एयर के पायलट प्रजल केसी का इलाज लुक्ला के निकोल निक्की अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हेलीकॉप्टर से भेजा गया मृतक का शव

हादसे में जान गंवाने वाले चेन्नई निवासी वसंत कुमार बालारामुडु के शव को प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुक्ला के बिसुगार्ड ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, फिशटेल हेलीकॉप्टर में क्रू सहित तीन लोग सवार थे। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और उपचार की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें- Madhubani News: दीपावली-छठ पर घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में उसी बस के नीचे गिरकर 5 साल के मासूम की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।