वीआरएस ले चुके विनय कुमार को मोतिहारी पुलिस ने बना रखा DGP, पुराने नंबर पर फोन करेंगे तो नहीं मिलेगा जवाब
मोतिहारी पुलिस की वेबसाइट पुरानी जानकारी और गलत संपर्क नंबरों के कारण भ्रम पैदा कर रही है, जबकि इसमें अगली ...और पढ़ें

मोतिहारी पुलिस की साइट पर चल रहा पुराने डीजीपी का नाम। सौजन्य-साइट
HighLights
मोतिहारी पुलिस वेबसाइट पर पूर्व डीजीपी विनय कुमार की तस्वीर।
एसपी का पुराना, अमान्य नंबर वेबसाइट पर अभी भी मौजूद।
वेबसाइट पर 24 नागरिक सुविधाएं उपलब्ध, पर अपडेट नहीं।
संजय कुमार उपाध्याय, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। यदि आप मोतिहारी पुलिस की वेबसाइट पर हैं तो पहले यह समझ लीजिए कि जिले का नाम पूर्वी चंपारण है। जिला मुख्यालय के शहर का नाम है मोतिहारी।
यह भी जान लीजिए कि वर्तमान में बिहार के पुलिस महानिदेशक का प्रभार 1991 बैच की आइपीएस प्रीता वर्मा को है। मोतिहारी पुलिस की वेबसाइट https://motiharipolice.bihar.gov.in पर नारा है - अगली पीढ़ी की स्मार्ट पुलिसिंग।
साइट के डैशबोर्ड के ऊपरी भाग में पुलिस के तीन शीर्ष अधिकारियों की तस्वीर व नाम दर्ज है। बाएं से पहले नंबर पर है पुलिस महानिदेशक के स्थान पर विनय कुमार का नाम व तस्वीर है।
दूसरे स्थान पर चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरकिशोर राय व तीसरे नंबर है पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात हैं। डीआइजी व एसपी तो काम कर रहे, लेकिन डीजीपी विनय कुमार नहीं है। दरअसल, यहीं से कंफ्यूजन शुरू हो रहा।
इससे आगे पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के लिए यदि आप साइट पर दिए गए नंबर- 9431822988 पर फोन कर रहे हैं तो परिश्रम बेकार है। जवाब आएगा- आपके द्वारा डायल किया गया नंबर मौजूद नहीं है।
कृपया डायल किया गया नंबर जांच लें और पुन: डायल करें। कारण यह कि अब से करीब सवा साल पहले अगस्त 2025 से पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी पुलिस अधिकारियों का नंबर बदल गया है। अब एसपी का नया नंबर है - 90318 27100 है।
26 सितंबर 2026 को वीआरएस ले लिया था विनय कुमार ने
याद रहे कि पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने 26 सितंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) ले ली थी। इसके बाद बिहार पुलिस की कमान प्रीता वर्मा को मिल गई थी। तब से वो डीजीपी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
इन सबके बीच पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस की साइट के डैशबोर्ड पर वीआरएस ले चुके विनय कुमार को ही बिहार का डीजीपी बताया जा रहा है।

मोतिहारी एसपी के नंबर के स्थान पर सवा साल बाद भी चल रहा पुराना नंबर।
साइट पर उपलब्ध है कई महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाएं
जिला पुलिस की साइट पर कुछ कंफ्यूजन को छोड़ दें तो यह साइट जन सुविधाओं के लिए कारगर है। इस साइट पर सिटिजन सर्विसेज का विंडो है जिसपर 24 तरह की सुविधाओं का लिंक दिया गया है।
उनमें एसपी के जनता दरबार, थाना, आनलाइन प्राथमिकी, जांच प्रगति की जानकारी लेने के लिए आवेदन, आनलाइन शिकायत, शिकायत की स्थिति, किराएदार, नौकर आदि के सत्यापन, ई-सनहा, प्रवासी मजदूर व विदेश में रहनेवाले लोगों की सुविधा समेत कुल 24 सुविधाओं का लिंक दिया गया है।
इन सबके बीच नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोग बताते हैं कि साइट अपडेट होना चाहिए। जिले के पुलिस अधीक्षक लगातार एक-एक चीज मानीटर करते हैं। इस स्थिति में जिले का साइट अपडेट नहीं होना आश्चर्यजनक है।
यह भी पढ़ें- बिहार में हाईवे पर फंसे तो नहीं होगी परेशानी, एक स्कैन में मिलेगा अस्पताल से अधिकारी तक का नंबर
‘साइट की जांच की जाएगी। इस विषय से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। शीघ्र साइट अपडेट करा ली जाएगी।’
सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, पूर्वी चंपारण।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।