विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में बाइक टकराई, देवर-भाभी की मौत, दो घायल 

By Sanjay Kumar UpadhyayEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 18 Oct 2026 01:51 PM (IST)

मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि पति और तीन साल की ...और पढ़ें

पूर्वी चंपारण में अस्पताल में रोती मृतका की मां, इलाजरत अंशिका कुमारी व अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत रविन्द्र राम।

पूर्वी चंपारण में अस्पताल में रोती मृतका की मां, इलाजरत अंशिका कुमारी व अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत रविन्द्र राम।

HighLights

  1. मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बाइक-ट्रक की टक्कर।

  2. हादसे में देवर-भाभी की मौके पर मौत।

  3. पति और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल।

संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण)। ससुराल जाने के लिए घर से निकले परिवार की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। एक ही बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी, उनकी तीन वर्षीय बेटी और चचेरा देवर जा रहे थे।

इसी दौरान मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइपास के निकट बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि महिला के पति और तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए।

खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली काटा निवासी पूनम देवी (35), पत्नी रविंद्र राम और उनके चचेरे देवर जय प्रकाश राम (25), पिता सुरेश राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

accident in motihari

पति और तीन साल की बेटी घायल

हादसे में पूनम देवी के पति रविंद्र राम और उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी घायल हो गईं। दोनों का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। परिवार के चारों सदस्य एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव जसौली काटा से पीपराकोठी थाना क्षेत्र के सीताकुंड स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास के निकट हादसा हो गया।

स्वजन में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके के लोग मौके पर पहुंच गए। देवर-भाभी की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घायल पति और बच्ची के उपचार को लेकर भी स्वजन चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें- West Champaran : एक दिन पहले फोन पर बताई थी दर्दभरी दास्तां, अगले दिन बिस्तर पर मिला विवाहिता का शव

यह भी पढ़ें- बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा