विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:32 PM (IST)

छठ महापर्व के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को ट्रेनों में टिकट न मिलने के कारण बसों का ...और पढ़ें

छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. छठ के बाद मोतिहारी-दिल्ली बस किराया बढ़ा।

  2. ट्रेनों में टिकट अनुपलब्ध, यात्रियों को बस सहारा।

  3. वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। छठ महापर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की जेब पर सफर भारी पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। इसका असर बस किराये पर भी दिख रहा है। मोतिहारी से दिल्ली जाने के लिए सामान्य एसी स्लीपर बस में एक बर्थ का किराया दो हजार से ढाई हजार रुपये तक पहुंच गया है। 

सीट का किराया 1500 से दो हजार रुपये बताया जा रहा है। वोल्वो एसी स्लीपर बसों में यात्रियों को 4500 से सात हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में हवाई जहाज से दिल्ली जाने का किराया भी इससे कुछ ही अधिक रहता है।

त्योहार के बाद दिल्ली लौटना जरूरी

छठ में घर आए रितु रंजन कुमार ने बताया कि त्योहार के बाद दिल्ली लौटना जरूरी है, लेकिन रेलवे में टिकट उपलब्ध नहीं है। बस का किराया भी बढ़ गया है, इसलिए मजबूरी में महंगा टिकट लेना पड़ रहा है। 

प्रतिभा देवी ने कहा कि परिवार के साथ घर आई थीं, लेकिन अब ट्रेन में जगह नहीं मिल रही और बस संचालक अधिक किराया मांग रहे हैं। महंत श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन का टिकट नहीं मिलने से बस से जाना पड़ रहा है। प्रमिला देवी ने कहा कि काम पर लौटना जरूरी है और महंगे किराये के बावजूद दूसरा विकल्प नहीं है।

भीड़ और एकतरफा परिचालन का असर

बस संचालकों के अनुसार, छठ के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। एक बस संचालक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली जाने के लिए भीड़ है, जबकि वहां से बिहार लौटते समय पर्याप्त यात्री नहीं मिलते। परिचालन खर्च और यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए किराया तय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मदद के बहाने महिला को गलत नीयत से मोतिहारी के दारोगा ने बुलाया थाने, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।